Atiq Ahmed’s Lawyer Vijay Mishra Arrested:माफिया अतीक अहमद और अशरफ के करीबी रहे वकील विजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस ने विजय मिश्रा की गिरफ्तारी की पुष्टि भी की है। पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि विजय मिश्रा को उमेश पाल हत्याकांड मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस वजह से किया गया गिरफ्तार
मीडिया की खबरों के मुताबिक एक बयान में यूपी पुलिस ने कहा कि, अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को प्रयागराज पुलिस ने एसटीएफ की मदद से उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया गया है। विजय मिश्रा को खान सौतल हनीफ के बयान और मोबाइल डिटेल्स के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। विजय मिश्रा पर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने और उसकी लोकेशन देने का आरोप है। इसके साथ ही हत्याकांड की साजिश रचने के दौरान बरेली जेल में अशरफ के साथ संपर्क में रहने की बात भी सामने आई है।
वकील सौलत हनीफ के बयान पर हुई गिरफ्तारी
आरोपी वकील विजय मिश्रा अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का करीबी रहा है। वह गांव ककरा थाना सराय इनायत गंगानगर कमिश्नरेट प्रयास का निवासी है। उमेश पाल हत्याकांड में उसके खिलाफ धूमनगंज थाने में शिकायत दर्ज़ है। इसी को आधार बना कर पुलिस ने वकील विजय मिश्रा को गिरफतार किया है।
लखनऊ के एक होटल से किया गया गिरफ्तार
मीडिया की खबर के मुताबिक वकील विजय मिश्रा को लखनऊ के हयात होटल से गिरफ्तार किया गया है। जहां वह किसी महिला के साथ रुका हुआ था। यह महिला कौन थी अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह महिला भी अतीक से जुड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड में उम्र कैद की सजा मिलने के बाद अतीक के वकील सौलत हनीफ के बयान के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है।