India Today C-Voter Survey: लोकसभा चुनाव 2024 होने में अब कुछ महीने बचे हुए हैं।इसी को देखते हुए पब्लिक का मूड जाने के लिए अलग-अलग न्यूज़ चैनल सर्वे एजेंसी के साथ मिल कर ओपिनियन पोल लेकर आती है। इसी कड़ी में इंडिया टुडे सी वोटर ने सर्वे किया है। इंडिया टुडे के इस सर्वे में कई चौकाने वाली बातें सामने आई है। सर्वे के मुताबिक, विपक्षी दलों की गठबंधन इंडिया साथ में चुनाव लड़ती है तो उन्हें बहुत फायदा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं बीजेपी के गठबंधन एनडीए को पिछले चुनाव के अपेक्षा काफी नुकसान के आसार है।
INDIA और NDA के बीच 2 फीसदी वोट का फासला
इंडिया टुडे मूड ऑफ़ द नेशन का ये सर्व 15 जुलाई से 14 अगस्त के बीच किया गया। सभी राज्यों के कुल 25951 मतदाताओं से बातचीत के बाद आंकड़े जारी किए गए। इंडिया टुडे ओपिनियन पोल के मुताबिक NDA और इंडिया एलायंस के बीच वोट शेयर का अंतर सिर्फ दो फ़ीसदी रहने का अनुमान है। सर्वे में एनडीए को 43 फ़ीसदी और इंडिया अलायंस को 41 फ़ीसदी वोट शेयर मिलें।
INDIA गठबंधन को मिलेगी इतनी सीटें
सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 51 सीटों का नुकसान होने के साथ कुल 306 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि इंडिया एलायंस के सीटों में अब तक जारी सर्वे के आंकड़ों के हिसाब से बड़ा उछाल देखा गया है। इस सर्वे में विपक्ष के गठबंधन को कुल 193 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं दूसरे दलों को 44 सीट मिल सकती है।
2019 में किसको कितनी सीट मिली थी?
बता दें कि, 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए को 357 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस की नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन को सिर्फ 91 सीटें मिली थी। इस लिहाज से देखे तो एनडीए को कुल 51 सीटों का नुकसान हो सकता है। जबकि कांग्रेस की सहयोगी दलों के एलायंस की सीटों में दोगुनी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इससे पहले इसी साल जनवरी में इंडिया टुडे सर्वे में कांग्रेस गठबंधन को 153 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।
जानिए किसको मिल सकती है कितनी सीटें
सर्वे के आंकड़े के अनुसार बीजेपी के एनडीए गठबंधन को इस बार भी पूर्ण बहुमत मिलने के अनुमान है। यहां तक की भाजपा अकेले दम पर बहुमत के आंकड़े 272 को पार कर सकती है। लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को 16 सीटें कम मिली है। जानें किसको कितनी सीटें?