Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Russia Attack On Ukraine Arm Depo: रूस पर यूक्रेन का जोरदार हमला, आर्म डिपो को उड़ाया, फिर दोनों देशों में टेंशन हाई


Russia Attack Ukraine Arm Depo: पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। अब रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन के आर्म्स डिपो पर हमला कर दिया है। रूस के हमले से यूक्रेन का लगभग 500 मिलियन गोला बारूद बर्बाद हो गए हैं। इसके बाद से धुएं का गुब्बार आकाश में देखने को मिल रहा है। यह हमला रूस ने यूक्रेन के खमेलनित्सकी में मौजूद आर्म डिपो पर किया है।


यूक्रेन के हमले का रूस ने दिया जवाब
यह हमला रूस ने हाल के दिनों में यूक्रेन द्वारा किए गए कई बड़े हमलों के बाद किया है। इससे पहले यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मारने के इरादे से उनके घर पर ड्रोन हमला किया था। जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच टशन और भी ज्यादा बढ़ गई है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध समय बीतने के साथ और भी खतरनाक रूप लेता जा रहा है।


हमले का वीडियो रूस ने किया जारी
रूस ने आर्म डिपो पर हमला करने वाला वीडियो भी जारी कर दिया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, हमले के बाद घटनास्थल से काले धुएं के गुब्बारे काफी दूर से नजर आ रहे हैं। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।
इस हमले में यूक्रेन को काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं 1 दिन पहले यानी 13 मई को यूक्रेन ने रूस के दो फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर को मार गिराया था और उसके दोनों फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर पूर्वोत्तर यूक्रेन से सटे क्षेत्र में उड़ान भर रहे थे।

रूस ने जारी किया वीडियो


रूस यूक्रेन युद्ध के 14 महीने से ज्यादा हो गए
रूस और यूक्रेन के बीच के युद्ध शुरू हुए अब 14 महीने से ज्यादा हो चुके हैं। इस बीच दोनों देशों की सेनाओं ने लगभग लाखों सैनिकों की मौत हो चुकी है। हाल ही में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा जमाने के लिए रूस ने हमले तेज कर दिए थे।
इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि बखमुत यूक्रेन के लिए राजनीतिक तौर पर बेहद ही खास है। इसलिए रूसी सेना का मानना है कि अगर वह बहुत पर कब्जा कर लेते हैं तो वो युद्ध में अपनी पकड़ मजबूत बना लेंगे

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles