Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

OMG News: बासी नूडल्स ने बना दिया अपाहिज, काटने पड़े हाथ-पांव, 26 दिन बाद आया होश


Stale Noodles: अक्सर परिवारों में रात के बचे हुए खाने को फ्रिज में रखकर सुबह फिर से खाने की आदत होती है। ये चीज हर घर में देखने को मिलता है। लोग रात में कई बार या दिन में ज्यादा खाना जानबूझ कर बना लेते हैं और उसे फिर सुबह में आराम से खाते हैं। अगर आपको भी है तो यह खबर आपके लिए ही है। यह एक सामान्य आदत होती है, लेकिन इसका कितना गंभीर परिणाम हो सकता है। शायद ही आपको पता होगा। इस तरह की लाइफ स्टाइल आपको अपाहिज तक बना सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक लड़के के साथ ऐसा ही हुआ।


स्टूडेंट लाइफ और बैचलर लाइफ में अक्सर लोगों को बाहर से खाना मंगवा कर खाने की आदत होती है। एक बार में थोड़ा खाने के बाद वह उसे फ्रिज में रख देते हैं और फिर कुछ समय बाद दोबारा खाते हैं। एक छात्र ने ऐसा ही किया और फ्रिज में रखा बांसी चिकन नूडल्स को दोबारा खाया तो उसकी हालत बिगड़ गई। हालत ऐसी बिगड़ी की अब वह अपने पांव पर भी चल नहीं पाता है।


शरीर पड़ गया नीला
Ladibible ने न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के आधार पर जेसी नाम की लड़के की एक कहानी दुनिया के सामने रखी है। छात्र के रूममेट ने रेस्टोरेंट्स से चिकन नूडल्स मंगवाया था। थोड़ा खाने के बाद उसने बचे हुए नूडल्स को फ्रिज में रख दिया। अगले दिन जेसी ने चिकन नूडल्स खा ली है और उसको तबीयत बिगड़ने लगी। जेसी को तेज बुखार आ गया और उसकी हार्ट रेट भी 169 बीट प्रति मिनट हो गई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे बेहोश कर दिया। हालांकि जैसी 20 घंटे पहले स्वस्थ था। लेकिन नूडल्स खा कर उसे पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई और पूरा शरीर नीला पड़ गया।


26 दिन बाद आया होश
जांच में पता चला कि जेसी को बैक्टीरियल इंफेक्शन हुआ था और उसे सेप्सिस बीमारी हो गई थी। इसी वजह से उसकी किडनी भी काम करना बंद कर चुकी थी। क्योंकि‌ सेप्सिस तेजी से फैल रहा था। ऐसे में लड़के की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसके हाथों की उंगलियों और घुटने के नीचे के पैर काटने पड़े। जेसी को कोई एलर्जी नहीं थी। लेकिन वह गाजा सिगरेट जरूर पीता था। एक्सपर्ट के मुताबिक उसकी यह स्थिति बासी खाने की वजह से हुई। 26 दिन बाद जब जेसी को होश आया तो उसका जीवन बदल चुका था।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles