Woman Accidently Swallowed Her dentures: कहा जाता है कि इंसान की ज़िंदगी की तरह ही उसकी मौत कब और कहां होगी, ये निश्चित नहीं है। कोई कितना भी बचने की कोशिश करें ,लेकिन जब मौत बुलाती है। तो सब कुछ छोड़ कर जाना पड़ता है। हम आपको आज एक ऐसे ही सच्ची घटना बताने जा रहे हैं ।जिसमें एक महिला सोते सोते ही एक ऐसी गलती कर दी ,की उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
ये हैरान करने वाली घटना 48 साल की कोलंबियन महिला के साथ घटी। हुआ ये कि महिला ने सोते वक्त खुद का दांत निगल गई। उसे ये पता भी नहीं चला कि उन्होंने खुद की दांत को निगल लिया है, और कुछ देर बाद सांस अटकने की वजह से उसकी मौत हो गई। ये घटना सुनने के बाद आपको अजीब लग रहा होगा। लेकिन ये सच है कि, अमेरियन प्रांत में रहने वाली ये महिला ने डॉक्टर की उस सलाह नहीं मानी। डॉक्टर ने उसे कहा था कि , सोने से पहले अपने नकली दांत को निकालन कर रख दे। इसी गलती की वजह से उसे अपने जान से हाथ धोना पड़ा।
खुद के दांत को निगल गई
एक रिपोर्ट के मुताबिक 48 साल की कोलंबियन महिला, जिसका नाम मरिया (Maria Farias Guzman) है। उन्होंने डॉक्टर के द्वारा बताये जाने के बावजूद भी रात में सोते वक्त अपने नकली दांत को निकले बगैर सो गई। जब परिवार के लोगों को उसके कमरे से अचानक आवाजे सुनाई देने लगी ,तो वे लोग कमरे में गए ,लेकिन तब तक दांत फसने की वजह से उसकी मौत हो चुकी थी। oddity Central की रिपोर्ट की मुताबिक अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने जब जाँच पड़ताल की तो पता चला कि दांत निकलने के बाद उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कुछ देर बाद वो बिलकुल भी सांस नहीं ले पाई। जिस वजह से उसकी डेथ हो गई।
इन बातों का आप भी रखें ध्यान
जो भी लोग नकली दांत लगवाते हैं। उनलोगों को डॉक्टर सोने से पहले दांत को निकाल कर सोने की सलाह देते हैं। लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि, लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते। इसी वजह से इस तरह की घटना सामने आती हैं। हालांकि जब से ये घटना सामने आई है, लोग पहले से सतर्क हो गए हैं। हालांकि अभी फोरेंसिक रिपोर्ट आनी बांकी है।उसके आने के बाद ही इस पूरी घटना की वजह साफ़ साफ तरीके से सामने आएगी।
वैसे आप इस घटना के बारे में क्या सोचते हैं कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।