Shots Fired outside Salman Khan Residence :बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, सुबह 4.50 बजे दो अनजान लोगों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए।दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था, जिसकी वजह से फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच के लिए सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच कर रही है। वहीं घटना के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात कर हाल चाल जाना।
सलमान को मिली थी लॉरेंस विश्नोई गैंग से धमकी
वैसे कुछ दिन पहले लॉरेंस विश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा कर Y+ कैटेगरी कर दी थी। इसके बाद भी आज उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। वहीं फायरिंग की घटना के बाद अब विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा। विपक्षी ने राज्य में कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया
अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर फायरिंग पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “पूरा पुलिस बल उनके सुरक्षा के लिए है…गृह मंत्री राजनीति में व्यस्त हैं लेकिन मुंबई की पुलिस तो राजनीति नहीं कर रही ना? कि वो भी उनके पीछे-पीछे राजनीति कर रहे हैं। सलमान खान के घर बाहर जो फायरिंग हुई है वो एक इशारा है। इस मुंबई में कभी भी और कहीं भी गोली चल सकती है।”