Raghav Chaddha And Parineeti Chopra Ring Ceremony: आम आदमी पार्टी(Aam Aadmi party) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा(Raghav Chaddha) कल यानी की 13 मई को बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) के साथ सगाई करने जा रहे हैं। सूत्रों के जरिए सामने आई खबर के मुताबिक यह पूरा कार्यक्रम दिल्ली के कपूरथला हाउस में आयोजित होगा। सगाई सेरिमनी बॉलीवुड थीम पर होगी। राघव चड्ढा पवन सचदेव की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा(Manish Malhotra) के डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगी।
हाल ही में कई बार दोनों एक साथ स्पॉट किए गए थे
हाल ही में राघव और परिणीति चोपड़ा मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे। जिसके बाद ही मीडिया के जरिए लोगों को इन दोनों के रिश्ते के बारे में पता चला। इसके बाद ये दोनों कपल कई बार मीडिया कैमरे के सामने एक दूसरे का हाथ थामे नज़र आए हैं। वही बीते दिनों मोहाली में आईपीएल मैच के दौरान भी परिणीति और राघव मैच देखने पहुंचे थे। जहां पर उन दोनों के प्रशंसक ने नारेबाजी भी की थी।
कार्यक्रम में ये लोग होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन 5 बजे होगी। सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद अरदास और फिर सगाई। फिर डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। परिवार और क्लोज फ्रेंड्स समेत डेढ़ सौ लोगों को सगाई का निमंत्रण दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सहित कई जानी मानी हस्ती भी इस समारोह में हिस्सा लेगी।
यहां पर हुई थी दोनों की मुलाकात
कहा जाता है कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पहली मुलाकात पंजाब में हुई थी। परिणीति अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पंजाब में थी। वहीं पर राघव से उनकी मुलाकात हुई। एजुकेशन की बात करें तो, परिणीति ने अपनी स्कूलिंग अंबाला से पूरी की है। इसके बाद वह इंग्लैंड चली गई थीं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स और इंग्लैंड के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से उन्होंने फाइनेंस इकोनॉमिक्स और बिजनेस में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री है।
वहीं राघव चड्ढा की बात करें तो उन्होंने अपने स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली से पूरी की है। स्कूलिंग के बाद राघव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया। इसके बाद इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया(ICAI) से चार्टर्ड अकाउंटेंट(CA) की डिग्री हासिल की। इन सबके अलावा राघव लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स ENBA का सर्टिफिकेट कोर्स किया है।