Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Praneeti Chopra Spotted in Delhi: राघव चड्ढा के साथ नहीं, इस लड़के के साथ दिल्ली में मोमोज खाती दिखीं परिणीति चोपड़ा


Parineeti Chopra Enjoyed Delhi Street Food: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के डेटिंग खबरों के बीच दोनों बुधवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर भी सपोर्ट किए गए। दोनों के चाहने वाले यह जानने के लिए बेहद ही उत्सुक हो रहे हैं कि आखिर यह जोड़ी शादी कब कर रही है? हालांकि दोनों ने ही  इस बात‌ को लेकर चुप्पी साधी हुई है। वहीं अब यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर परिणीति दिल्ली में क्या कर रही है?


दिल्ली के सड़कों पर स्ट्रीट फूड एंजॉय करती नज़र आई
परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। इन फोटोज में परिणीती दिल्ली के रेस्टोरेंट में मोमोज का जायका उठाती नजर आ रही है। हालांकि, उनके साथ राघव चड्ढा नहीं दिख रहे हैं। परिणीति अपने भाई सहज चोपड़ा के साथ दिल्ली के स्ट्रीट फूड को एंजॉय करते हुए नजर आ रही है। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा, ‘द बेस्ट फूड मेड बाय द बेस्ट ह्यूमन! मोमोज या कुछ लाइफ बदलने वाली दाल मखनी? हां प्लीज…. अभी ऑर्डर करें, बाद में मुझे थैंक्यू कहें।”


दोनों को रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है
बता देगी कि, हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा मुंबई में दो बार एक साथ सपोर्ट किए गए थे। जिसके बाद से ही इन दोनों को रिलेशनशिप को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। वहीं आम आदमी पार्टी के एक और सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर इन दोनों को इस रिलेशनशिप के लिए बधाई दी। जिसके बाद से लोगों ने इन दोनों का रिश्ता पक्का समझ रखा है। बुधवार को एक बार फिर परिणीति और राघव एक साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखे, जिसके बाद लोग यह कयास लगा रहे हैं कि कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर उन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है।


हार्डी संधू ने भी इस रिश्ते को किया कन्फर्म
भले ही परिणीति और राघव एक दूसरे के रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन उनके करीबी लगातार इस रिश्ते को अपने बयान के जरिए कंफर्म कर रहे हैं। अब परिणीति चोपड़ा के बहुत अच्छे दोस्त और पंजाबी सिंगर, एक्टर हार्डी संधू ने एक समाचार चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान यह कंफर्म कर दिया है कि परिणीति जल्दी राघव की दुल्हनियां बनने वाली है।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles