Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Most Expensive Ice Cream: 5 लाख रूपए की है ये आइस क्रीम, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है दर्ज, जानिए क्यों ये इतना मंहगा


Most Expensive ice cream in the World: गर्मी के दिनों में बच्चे हो या जवान सबके पसंदीदा खाने वाली चीज में आइसक्रीम होती है।हर उम्र के लोग आइसक्रीम खाना ख़ूब पसंद करते हैं। भारत में इसकी कीमत ₹10 से शुरू होकर ज्यादा से ज्यादा ₹500 तक की होती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी आइसक्रीम की कीमत 5 लाख से भी ज्यादा होता होगा। सुनने में आपको अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह खबर सच है। जापान की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम तैयार की है। जिसकी कीमत 8,73,400 येन यानी लगभग भारतीय मुद्रा के अनुसार 5,20,000 के करीब होगा। अगर भारत की बात करें तो इतने पैसे में आइसक्रीम क्या कार खरीद सकते हैं। लेकिन एक आइसक्रीम का दाम इतना होना लोगों को पच नहीं रहा है।


कई दुर्लभ चीजों से किया गया तैयार
आइसक्रीम बनाने वाली जापानी कंपनी(Japanese ice Cream brand Cellato) ने बताया कि इसे दुर्लभ चीजों से तैयार किया गया है। इसलिए इसकी कीमत इतना ज्यादा रखा गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक इसमें इटली से आने वाले दुर्लभ सफेद ट्रफल अल्बा डाला गया है। इसकी कीमत 2 मिलियन जापानी येन है। लगभग ₹11.9‌लाख रूपए प्रति किलो। इसके अलावा और भी कई महंगी चीज मिलाई गई है।


आइस क्रीम को तैयार करने में डेढ़ साल से भी ज्यादा का लगा वक्त
आइसक्रीम बनाने वाली कंपनी ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल सबसे महंगी आइसक्रीम बनाना नहीं था। दरअसल वह चाहते थे कि यूरोप और जापान के दुर्लभ चीजों को मिलाकर एक लोकप्रिय फूड तैयार करें। लेकिन बनाते-बनाते इसकी कीमत इतनी ज्यादा हो गई। सेलैटो ने इस आइसक्रीम को बनाने के लिए ओसाका एक लोकप्रिय फ्यूजन रेस्तरां रिवी के प्रमुख शेफ ताडायोगी यामादा की मदद ली गई है। सेलैटो के एक प्रतिनिधि ने बताया कि, इसे बनाने में डेढ़ साल से भी ज्यादा का वक्त लगा है। आइसक्रीम के स्वाद को ठीक करने के लिए कई बार परीक्षण किए गए। जब भी स्वाद में कोई त्रुटियां हुईं तो उसे ठीक किया गया।


क़ीमत जान कर लोगों के उड़े होश
सैलैटो की वेबसाइट के अनुसार कंपनी के कर्मचारियों ने इसका स्वाद पहली बार चखा और उन्हें सर्वोत्तम लगा। सफेद ट्रफल की मजबूत सुगंध आपके मुंह और नाक को भर देती है। इसके आलावा इसमें कई ऐसे सुगंधित चीज मिलाई गई है जो इसके स्वाद को बाकियों से बहुत अलग बनाता है।  लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसके क़ीमत की हो रही है। आमतौर पर कोई भी आइस क्रीम 10 रूपए से लेकर 500 रूपए तक में मिल जाते हैं लेकिन इसकी कीमत 5 लाख से भी ज्यादा सुन कर लोग इसे पचा नहीं पा रहे हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ने इसे ट्विटर पर भी शेयर किया है। लोगों ने इसके नीचे बहुत ही मज़ेदार कमेंट करते नज़र आए हैं।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles