Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Maratha Reservation: मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ हिंसक, प्रदर्शनकारियों ने NCP विधायक के घर में लगाई आग

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आंदोलन(Maratha Reservation) हिंसक रुप ले लिया है। आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बीड में एनसीपी(NCP) विधायक के घर पर तोड़-फोड़ करने के साथ ही आग लगा दी।बता दें कि जिस वक्त प्रदर्शनकारियों ने विधायक के आवास में आग लगाया उस वक्त विधायक प्रकाश सोलंकी( Prakash Solanke) घर में ही मौजूद थे।NCP विधायक ने खुद इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि, ‘जब हमला हुआ तो मैं अपने घर के अंदर ही मौजूद था। सौभाग्य से, मेरे परिवार का कोई सदस्य या कर्मचारी हमले में घायल नहीं हुआ।’

यह गलत दिशा में जा रहा है- शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज (30 अक्टूबर 2023) को मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में मराठा आरक्षण पर कैबिनेट उप-समिति की बैठक की अध्यक्षता की।वहीं एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंके के बीड आवास पर हमले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “मनोज जारांगे पाटिल (मराठा आरक्षण कार्यकर्ता) को इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि यह विरोध क्या मोड़ ले रहा है। यह गलत दिशा में जा रहा है।”

“महाराष्ट्र में जो ट्रिपल ईंजन की सरकार है…….”

वहीं NCP विधायक प्रकाश सोलंके के आवास पर हुए हमले पर NCP(शरद पवार गुट) के सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि, “महाराष्ट्र में जो ट्रिपल ईंजन की सरकार है, ये उनकी विफलता है। आज एक विधायक का घर जलाया जाता है, गृह मंत्रालय क्या कर रहा है और गृह मंत्री क्या कर रहे हैं? ये उनकी जिम्मेदारी है।”

शिवसेना सांसद ने दिया था इस्तीफा

उधर कल (29 अक्टूबर 2023) महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना सांसद हेमंत पाटिल ने रविवार को मराठा आरक्षण आंदोलन के समर्थन में संसद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को भेजा है। पाटिल महाराष्ट्र के हिंगोली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। इससे पहले वे रविवार को पोफाली चीनी मिल इलाके में मराठा आंदोलनकारियों से मिले थे और आरक्षण आंदोलन का समर्थन किया था।इसी दौरान उन्होंने लोकसभा स्पीकर को संबोधित करते हुए चिट्ठी लिखी है।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles