सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अतुल योगदान देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 2 अक्टूबर को जयंती है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधी जी का असली नाम मोहनदास करमचंद गांधी दार लेकिन लोग उन्हें बापू कहकर पुकारते हैं गांधी के जीवन की छाप आज हमारे खान-पान रहन-सहन भाषा शैली में साफ देखी जाती है। स्वतंत्रता आंदोलन में जनता ने उनके नेतृत्व में जिले भरी, लाठियां गोलियां खाई, उनके सविनय अवज्ञा आंदोलन और असहयोग आंदोलन ,रॉलेट एक्ट, नमक कानून, भारत छोड़ो जैसे आंदोलनों ने अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया और आजादी पाने की राह आसान हो गई।
बापू के जन्मदिवस को पूरा राष्ट्र राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाता है और उनकी सत्य और अहिंसा के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है इस दिन देश में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस की तरह है इस दिन को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है। खास कर इस दिन को हम महात्मा गांधी को स्वतंत्रता दिलाने में अतुलनीय योगदान को याद करते हैं। गांधी जयंती के अवसर पर हम आपको उनके कुछ अनमोल विचार बताने जा रहे हैं।
गांधी जयंती कोट्स
1.प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुना प्रभावशाली और स्थाई होती है।
2.जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का असली मतलब नहीं है।
3.ऐसे जिए की जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है।
4.अहिंसा कायरता की आड़ नहीं है अहिंसा वीर व्यक्ति का सर्वोच्च गुण है, अहिंसा का मार्ग हिंसा के मार्ग की तुलना में कहीं ज्यादा साहस की उपेक्षा रखता है।
5.धरती पर मौजूद प्राकृतिक संसाधन हमारी जरूरत पूरा करने के लिए है लालच की पूर्ति के लिए नहीं है।
6.पाप से घृणा करो पापी से नहीं, क्षमादान बहुत मूल्यवान चीज है।
7.अहिंसा के बिना सत्य का अनुभव नहीं हो सकता, अहिंसा का पहला सिद्धांत हरा मानवीय चीज के प्रति असहयोग करना है।
8.खुद को जाने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है खुद को औरों की सेवा में लगा देना।
9.क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक और बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।