Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Khalistani in London:  कनाडा के बाद लंदन में खालिस्तानी आतंकियों का प्रदर्शन, तिरंगे पर डाला गोमूत्र

Khalistani Protest in London: खालिस्तानियों को लेकर भारत और कनाडा में जारी विवाद के बीच अब ब्रिटेन में खालिस्तानियों ने भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया है।गांधी जयंती के दिन लंदन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय तिरंगे को भी आग के हवाले कर दिया।इसके साथ ही दल खालसा यूके का नेतृत्व करने वाले गुरुचरण सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पर गोमूत्र डाला।इसके अलावा भारत के साथ-साथ हिंदूओं के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।


ऋषि सुनक को गोमूत्र पीने की चुनौती दी
प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान गुरचरण सिंह ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को ब्रिटिश गोमूत्र पीने की चुनौती दे डाली। हालांकि विरोध प्रदर्शन जैसे ही शुरु हुआ, गुरचरण सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन में एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल परमजीत सिंह पम्मा भी उपस्थित रहा।


खालिस्तानी आतंकियों का विरोध करने वाले को मिल रही है धमकी
वहीं ब्रिटेन में खालिस्तानी आतंकियों का विरोध करने वाले सिखों के लगातार धमकी मिल रही है।खालिस्तानी आंतकी भारत का समर्थन करने वाले सिखों को भारत का विरोध करने के लिए दवाब बना रहे हैं। भारत के पक्ष में खड़े होने वाले एक ब्रिटिश सिख, हरमन सिंह कपूर की कार को पश्चिमी लंदन में खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा तोड़ दिया गया।हरमन कपूर और उनके परिवार को खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा हिंसा और बलात्कार की लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए अपना दर्द बताया।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles