Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

23 Contact Lenses Removed: महिला के आंख से निकले 23 कॉन्टैक्ट लेंस, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

23 Contact Lenses Removed:  क्या आपने सुना है कि कोई चश्मे के विक्लप के रूप में आंखों में कॉन्टैक्ट लेंसेज (Contact lenses)लगाए और वो लेंसेज आंखों में ही गायब हो जाए। शायद इसका जवाब ना होगा, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां महिला के आंखों से डॉक्टर ने एक नहीं बल्कि 23 कॉन्टैक्ट लैंसेज(Contact lenses) निकाले हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

ये घटना कैलिफोर्निया (California)की है जहां एक महिला के साथ ऐसी घटना हुई है और इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। डॉक्टर ने महिला मरीज की आंख से कुल 23 कॉन्टैक्ट लैंसेज निकाले, महिला इन्हें दिन में लगाती थी और रात में बिना उतारे ही सो जाती थी। उसकी आंखों में जब थोड़ी तकलीफ महसूस हुई तब वो डॉक्टर के पास पहुंची।

जब डॉक्टर ने उसकी आंखों का चेकअप किया तो वो हैरत में पड़ गई। चेकअप में पाया गया कि महिला ने लेंस निकाले बिना ही एक के ऊपर एक लेंस पहनती गईं। अगर उन्हें तकलीफ महसूस नहीं होती तो वो ऐसा करना जारी रखती, लेकिन वक्त रहते महिला को उसकी गलती का एहसास हो गया

डॉक्टर ने महिला के आंख से 23 कॉन्टैक्ट लैंस (Contact lenses)निकाले

आई स्पेशलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर @california_eye_associates नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में महिला की एक ही आंख से एक के बाद एक 23 कॉन्टैक्ट लेंस निकाले। ये बेहद अजीबोगरीब घटना थी, जिसके बारे में डॉक्टर ने लिखा जब कोई कॉन्टैक्ट लेंस उतारना भूल जाता है और रोजाना एक नया लगाता है। लगातार 23 दिन तक। मैंने आज कॉन्टैक्ट लेंस का एक गुच्छा अपने क्लिनिक में निकाला, हालांकि महिला बिलकुल ठीक है।

पलक के नीचे महीने भर से चिपके थे लेंस

डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट से कॉन्टैक्ट लेंसेज को अलग किया। वो पलक के नीचे करीब महीने भर से चिपके हुए थे। महिला की आंख में मौजूद लेंस हरे रंग के थे। आंखों से लेंस निकालने वाले ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और साथ ही लोग इस पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles