Bharat Jodo Yatra &MCD Election Result: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंच चुकी है। इस यात्रा में राहुल गांधी का अलग अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। अब राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कोटा में अपने साथ ही नेताओं और यात्रियों के साथ फीफा वर्ल्ड कप का मैच देख रहे हैं। राहुल गांधी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और दूसरे अन्य नेताओं के साथ मिलकर मोरक्को बनाम स्पेन का मैच देख रहे हैं। इसके लिए एक बड़ी सी स्त्री लगा दी गई है।
‘एमसीडी का रिजल्ट भी देखना चाहिए’
रात्रि विश्राम के दौरान राहुल गांधी अन्य यात्रियों के साथ फुटबॉल मैच देख रहे हैं। राहुल गांधी को कई मौके पर फुटबॉल खेलते हुए देखा गया है। वह फुटबॉल प्रेमी भी माने जाते रहे हैं। हालांकि राहुल गांधी को फुटबॉल मैच दिखाए जाने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने ट्वीट किया है ।आचार्य प्रमोद कृष्णन ने राहुल के फुटबॉल मैच देखते हुए वायरल हुए वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘एमसीडी का रिजल्ट भी देखना चाहिए’।
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन के ट्वीट के बाद यूजर्स ने अपने हिसाब से लिखना शुरू किया। कुछ यूजर्स ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से आग्रह किया कि आचार्य प्रमोद कृष्णन पार्टी में रहकर भी पार्टी को कमजोर करने का काम करते हैं, जल्द से जल्द उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए। वही कई यूजर्स ने लिखाकी आचार्य प्रमोद कृष्णन अपनी पार्टी को आइना दिखा रहे हैं। सच्चाई कड़वी होती है। इसलिए लोग आचार्य प्रमोद कृष्णन की आलोचना कर रहे हैं।
राजस्थान में 18 दिन चलेगी भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर गई थी। यात्रा के झालावाड़ पहुंचने के बाद मोदी-मोदी के नारे भी लगाये गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। मैं भाजपा और आरएसएस से नफरत नहीं करता, पर मैं देश को डरने नहीं दूंगा। महंगाई बढ़ रही है, लेकिन पूरा धन कुछ तीन चार उद्योगपतियों के हाथ जा रहा है जो सही नहीं है।
बता देगी भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश कर गई थी।राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा काफी लंबी होगी यहां 18 दिनों तक भारत जोड़ो यात्रा चलेगी जिसमें 6 जिलों में 490 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी।
MCD में दहाई का आंकड़ा छूने में मशक्कत करनी पड़ रही है
4 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम के सभी 250 वार्डों के लिए मतदान हुए थे। जिसका नतीजा आज आ रहा है। शुरुआती रुझान में ही साफ पता चल गया था कि, कांग्रेस पार्टी को दहाई का आंकड़ा छूने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी तंज कस रहे हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव के इतिहास में इस बार कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। इसी को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी से सवाल किया है।