MCD Election Result 2022: कल यानी 7 दिसंबर को दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 का परिणाम सामने आया। इस परिणाम में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ एमसीडी चुनाव को जीत लिया। इस जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, आम आदमी पार्टी के सुल्तानपुरी A वार्ड- 43 से जीती उम्मीदवार बॉबी किन्नर की। दिल्ली नगर निगम चुनाव के इतिहास में पहली बार ऐसा मौका है जब कोई ट्रांसजेंडर समुदाय से आने वाला व्यक्ति पार्षद का चुनाव जीता है। आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ी बॉबी किन्नर ने कांग्रेस उम्मीदवार वरुणा ढाका को 6714 मतों से हराकर इतिहास रच दिया है।
अन्ना आंदोलन में भी रही है सक्रिय
38 वर्षीय बॉबी किन्नर आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई से जुड़े कई संगठनों में पदाधिकारी भी रह चुकी है। इसके अलावा बेहद सक्रिय कार्यकर्ता रही है। अन्ना आंदोलन के समय से ही बॉबी राजनीति में काफी सक्रिय रही । बॉबी किन्नर आम आदमी पार्टी बनने के बाद से ही वह पार्टी से जुड़ कर कार्य करती रही थी। जिसका परिणाम यह रहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के इतिहास में पहली बार कोई राजनीतिक दल किन्नर प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाया। और बॉबी ने भी आम आदमी पार्टी द्वारा उन पर दिखाए गए विश्वास पर पूरी तरह से खरी उतरी। निश्चित तौर पर यह जीत केवल बॉबी किन्नर की नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी की छवि को भी प्रभावित करने वाली जीत है।
‘भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी’
एमसीडी में जीत दर्ज़ कर इतिहास रचने वाली बॉबी किन्नर ने अपने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मेरी जीत जनता को समर्पित है। जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद। जनता के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। अब मुझे सिर्फ अपने क्षेत्र में विकास के लिए काम करना है। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती है। और अपने पड़ोसियों के जीवन सुधार करना चाहती है। बॉबी ने कहा था कि वह दिल्ली नगर निगम से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगी।
अपने खर्च पर 15 लड़कियों का शादी करा चुकी है
बॉबी किन्नर का शुरुआती जीवन बहुत ही कष्ट में रहा। उन्हें शुरुआत में बहुत ही अपमान को सहन करना पड़ा। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बॉबी शुरू से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही। आपको बता दें कि बॉबी किन्नर अब तक 15 लड़कियों की अपने खर्च पर शादी भी करा चुकी है। बॉबी किन्नर हिंदू युवा समाज एकता आवाम, आतंक विरोधी समिति की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष भी है। इसके अलावा भी वह कई सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही है। इसी का परिणाम रहा कि उनके क्षेत्र की जनता ने उन्हें पार्षद का चुनाव जीता कर इतिहास बना दिया है। बॉबी किन्नर को उनके क्षेत्र के लोग प्यार से बॉबी डार्लिंग के नाम से बुलाते हैं।