Man created micronation: आपने कभी सुना है कि कोई एक व्यक्ति खुद का अपना देश बना लेगा। ये सुनने में आपको जरूर अटपटा लग रहा होगा लेकिन यही सच्चाई है। अमेरिका में एक शख्स से अपने देश के अंदर एक माइक्रोनेशन ( Man Created Micronation ) यानी की एक छोटा सा देश बना लिया है और खुद को उस देश का तानाशाह घोषित कर दिया है।
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार ,अमेरिका के नवादा में प्रेजिडेंट केविन बॉग ( President Baugh ) ने एक एकड़ जमीन पर अपना खुद का एक माइक्रोनेशन बना लिया है। पूर्व में अमेरिकी सेना में काम करने वाले प्रेजिडेंट केविन बॉग ने बताया की उसके देश की आबादी 35 लोगों की है और एक नेवी भी है जिसमें सिर्फ 2 नाव ही शामिल है। इस देश का नाम रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया ( Republic of Molossia ) और यह नवादा रेगिस्तान के उतर – पश्चिमी इलाके में अवस्थित है।
मजाक मजाक में बनाया था देश
प्रेजिडेंट बॉग ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिल कर मजाक में सिर्फ नया देश बनाने के बारे में सोचा। प्रेजिडेंट बॉग बताते हैं कि उनके अपने देश रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया का अपना राष्ट्रीय ध्वज भी है। इसके अलावा उन्होंने अपने देश में नाप तौल के लिए नया सिस्टम बनाया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि, इस देश में कोई भी चीज नापने के लिए बॉग के हाथ और डायट पेप्सी कैन के साइज को देखा जाता है।
फिल्म देखने से अपना देश बनाने का आया था आईडिया
बॉग ने बताया कि ” द माउस दैट रोर्ड ” फिल्म देखने के बाद उन्हें देश बनाने का आईडिया आया। जिसके बाद पोर्टलैंड के ओरिगॉन में ग्रैंड रिपब्लिक ऑफ़ व्लुडस्टीन था ।और खुद इस देश के प्रधानमंत्री बने थे। वे बताते हैं कि अपने नए देश रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया को देखने में एक घंटा का समय लगता है। प्रेजिडेंट बॉग ने बताया कि उन्हें अपने देश को चलाने के लिए हर चीज में अमेरिका का सहारा लेना पड़ता है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं