Ajab Gajab: पेट दर्द एक ऐसी समस्या है जिसे हम सब कभी ना कभी गुजरे हैं। अक्सर लोगों को पेट दर्द की समस्या होती रहती है या तो यह गैस की वजह से होती है या कई बार हमारे गलत खानपान की वजह से होती है। अक्सर हम ऐसी समस्या को इग्नोर करके घर पर ही इसका निवारण ढूंढ लेते हैं, लेकिन जब ज्यादा समस्या बढ़ जाती है तभी डॉक्टर के पास जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक लड़का पेट दर्द के बाद डॉक्टर के पास गया तो डॉक्टर उसकी रिपोर्ट देख कर हैरान हो गए। डॉक्टर ने जब जांच कराई तो पता चला उसके पेट में एक स्टील का गिलास फंसा हुआ है।
पेट में पाया गया 5.5 इंच लंबा ग्लास
रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला बिहार के बेतिया का है, इसमें नशे में धुत 22 साल के एक लड़के को कुछ दिन पहले भयानक पेट दर्द हुआ और मलद्वार से खून आने लगा मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने जब उसकी जांच की तो रिपोर्ट में सामने आया कि उसके पेट में 14 सेंटीमीटर यानी कि 5.5 इंच लंबा ग्लास फंसा हुआ है। वह शरीर के अंदर फंसा हुआ था, जिसके कारण उसके मलद्वार से खून आने लगा था।
11 डॉक्टर की टीम ने की सर्जरी
रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने तुरंत ही इसे सर्जरी के लिए कह दिया सर्जरी को लीड करने वाले डॉक्टर इंदर शेखर कुमार ने बताया कि इस सर्जरी को 11 डॉक्टर्स की टीम ने किया है। सफलतापूर्वक स्टील के गिलास को बाहर निकाल दिया गया है।लड़के के शरीर में ग्लास को निकालने के लिए कोलोस्टॉमी की गई। यह एक ऐसी सर्जरी होती है जिसमें आठ में एक गोल किया जाता है और एक बैग फिट किया जाता है ताकि घाव ठीक हो सके।
जानकारी के मुताबिक के लड़के की हालत अब पहले से ठीक है उसे कुछ दिन में छुट्टी दे दी जाएगी और जनवरी में उसकी कॉलेज टॉमी को निकाला जाएगा डॉक्टर का दावा है कि जब लड़का नशे में था तब उसने शरीर में यह स्टील का गिलास डाला होगा, इसलिए उससे कुछ याद नहीं।