Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Tripura Flight: उड़ते प्लेन का दरवाजा खोलने लगा शख्स, हैदराबाद से अगरतला जा रही फ्लाइट में हुआ ये हादसा

Tripura Plane News: त्रिपुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक यात्री लैंडिंग से पहले ही फ्लाइट का गेट खोलने की कोशिश करने लगा। जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए। इस घटना के बाद पूरे फ्लाइट में हड़कंप मच गया।21 सितंबर (गुरुवार) को गुवाहाटी से अगरतला जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने आगे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। त्रिपुरा पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम विश्वजीत देवनाथ है, जो वह पूर्वी अगरतला का रहने वाला है।


हैदराबाद से अगरतला जा रही थी फ्लाइट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अगरतला में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, आरोपी विश्वजीत देवनाथ इंडिगो 6E457 सीट नंबर 1D पर हैदराबाद से गुवाहाटी के रास्ते अगरतला की यात्रा कर रहा था। जब फ्लाइट लैंडिंग करने वाली थी तभी आरोपी अचानक दरवाजे की ओर भागा और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। हालांकि ठीक समय पर फ्लाइट के क्रू मेंबर ने उसे रोक लिया।

आरोपी की हुई जम कर पिटाई

रिपोर्ट के अनुसार विश्वजीत देवनाथ जब फ्लाइट का गेट खोलने के लिए आगे बढ़ा तो एक एयर होस्टेस की नजर उस पर पड़ी एयर होस्टेस ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और अन्ना यात्रियों की मदद से उसे वापस खींच लिया। इसके बाद आरोपी क्रू मेंबर्स के साथ बदतमीजी करने लगा और बार-बार गेट खोलने के लिए आगे जाने की कोशिश करने लगा। पुलिस अधिकारी के अनुसार गुस्साए यात्रियों ने फ्लाइट के अंदर ही आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया।

आरोपी को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

अगरतला में इंडिगो स्टाफ के साथ सीआईएसएफ जवानों ने आरोपी को गंभीर हालत में बचाया और बाद में उसे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें खतरे से बाहर बताया। साथ ही बताया वे नशे का आदी है। पुलिस ने कहा कि, फ्लाइट में हाथापाई के दौरान क्रू लीडर चंद्रमा चक्रवर्ती और उसके साथ मनीष जिंदल भी घायल हो गए।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles