Arun Yogiraj Murti: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ गया है। इसको लेकर तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही है। पिछले दिनों मंदिर में स्थापित की जाने वाली मूर्ति को लेकर राम जन्मभूमि ट्रस्ट की कई राउंड की बैठक हुई। जिसमें यह तय करना था कि कौन सी मूर्ति गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी। अब खबर आ रही है कि, कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले अरुण योगीराज नाम के कलाकार का मूर्ति चयन हो गया है। ये जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बता दें कि अभी तक ट्रस्ट की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
तरुण योगिराज की पत्नी ने क्या कहा?
इस खबर के बाद मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी ने मीडिया से बातचीत की। अरुण राज की पत्नी विजयतरुणी ने कहा कि, मुझे समझ नहीं आ रहा है, मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं। मुझे अपने पति से किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। उन्हें भी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मेरे पति इस खबर के आधिकारिक ऐलान करने का इंतजार कर रहे हैं।
जानिए कौन है अरुण योगिराज
- अरुण योगीराज कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार है।
- उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है।
- वे विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज के बेटे हैं।
- उनका पांच पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का काम है।
- उन्होंने कर्तव्य पथ पर स्थापित किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति भी बनाई है।
- योगीराज ने ही केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की 12 फीट की प्रतिमा बनाई है।
- उन्होंने राम कृष्ण परमहंस की प्रतिमा का भी निर्माण किया था।