DK News India

Ramlala Murti Final:  कर्नाटक के इस मूर्तिकार की मूर्ती राम लला के गर्भ गृह में होगी स्थापित, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Ramlala Murti Final: कर्नाटक के इस मूर्तिकार की मूर्ती राम लला के गर्भ गृह में होगी स्थापित, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारीRamlala Murti Final: कर्नाटक के इस मूर्तिकार की मूर्ती राम लला के गर्भ गृह में होगी स्थापित, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Arun Yogiraj Murti: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ गया है। इसको लेकर तैयारियां भी जोरों शोरों से चल रही है। पिछले दिनों मंदिर में स्थापित की जाने वाली मूर्ति को लेकर राम जन्मभूमि ट्रस्ट की कई राउंड की बैठक हुई। जिसमें यह तय करना था कि कौन सी मूर्ति गर्भ गृह में स्थापित की जाएगी। अब खबर आ रही है कि, कर्नाटक के मैसूर के रहने वाले अरुण योगीराज नाम के कलाकार का मूर्ति चयन हो गया है। ये जानकारी बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। बता दें कि अभी तक ट्रस्ट की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

तरुण योगिराज की पत्नी ने क्या कहा?
इस खबर के बाद मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी ने मीडिया से बातचीत की। अरुण राज की पत्नी विजयतरुणी ने कहा कि, मुझे समझ नहीं आ रहा है, मैं इस पर कैसे प्रतिक्रिया दूं। मुझे अपने पति से किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। उन्हें भी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। मेरे पति इस खबर के आधिकारिक ऐलान करने का इंतजार कर रहे हैं।

जानिए कौन है अरुण योगिराज

Exit mobile version