Rahul Gandhi In MP: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है लेकिन सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं।आज (30 सितंबर, 2023) को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा पहुंचे थे। राहुल ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान ओबीसी कार्ड खेलते हुए जातीगत जनगणना का मुद्दा छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार आई तो सबसे पहले जातिगत जनगणना करवाएंगे।
‘90 में से केवल 3 ही OBC अफसर क्यों हैं?’
राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘जब मैं जातिगत जनगणना की बात करता हूं तो BJP वाले मुद्दा भटकाते हैं। हिंदू-मुस्लिम करेंगे, नफरत फैलाने की कोशिश करेंगे। देश के सामने अब एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना।‘ वहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा, ‘हिंदुस्तान की सरकार का बजट लाखों-करोड़ों रुपए का बजट है और पूरे बजट को चलाने में केलव 3 OBC अफसर की भागदारी है। यह है कि नरेंद्र मोदी जी, OBC की सरकार नहीं चलाते हैं। नरेंद्र मोदी जी, अगर सचमुच OBC के लिए काम करते हैं तो 90 में से केवल 3 ही OBC अफसर क्यों हैं?’
‘सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराएंगे’
वहीं राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से बड़ा वादा कर दिया। उन्होंने कहा कि, ‘हिंदुस्तान में OBC की आबादी कितनी है? क्या आपको पता है? इस सवाल का जवाब कोई नहीं दे सकता। इस सवाल का जवाब सिर्फ ‘जातिगत जनगणना’ से ही मिल सकता है। कांग्रेस की सरकार बनते ही हम जातिगत जनगणना कराएंगे। PM मोदी कहते हैं कि BJP में OBC के MLA और MP हैं। ऐसे में आप यह याद रखिए कि कांग्रेस के 3 मुख्यमंत्री OBC हैं।‘
अडाणी पर फिर साधा निशाना
वहीं राहुल गांधी ने रैली में गौतम अडाणी पर भी जोरदार निशाना साधा। उन्होंने संसद में दिए अपने भाषण को यादस करते हुए कहा कि, मैंने संसद में अडानी के मुद्दे पर जैसे ही भाषण दिया। BJP ने मेरी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं सच्चाई बोलता हूं। इंफ्रास्ट्रक्चर, डीजल-पेट्रोल, फर्टिलाइजर के जरिए जनता की जेब से पैसा निकलता है और सीधा उद्योगपतियों की जेब में जाता है’