Anushka sharma Pregnancy News: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्दी अपने दूसरे बच्चे के पैरंट्स बनने वाले हैं। खबर के मुताबिक एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट है। बहुत जल्द ही यह दोनों कपल अपने घर में नए मेहमान की स्वागत करेंगे। बता दें कि, देश की तमाम बड़ी मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा एक बार फिर से प्रेग्नेंट है। विराट कोहली और अनुष्का दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। वहीं अनुष्का की प्रेगनेंसी को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर दावा किया गया था।
आजकल लाइमलाइट से दूर रह रही है अनुष्का
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्र ने अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की ख़बर को पुष्टि की है। ख़बर के मुताबिक, अनुष्का दूसरी बार प्रेग्नेंट है और वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तरह दूसरी प्रेगनेंसी का भी बहुत जल्द खुलासा करेगी। वहीं सूत्रों से ये भी दावा किया जा रहा है कि, प्रेगनेंसी की वजह से ही अनुष्का लोगों से और लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं।
विराट अनुष्का जल्द कर सकते हैं ऐलान
यह भी दावा किया गया है कि, अनुष्का शर्मा प्रेगनेंसी की वजह से पति विराट कोहली के क्रिकेट टूर पर भी नहीं जा रही है। अनुष्का की प्रेगनेंसी की खबरें, उस वक्त सामने आई जब उन्हें मुंबई में एक मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर देखा गया था। उन्होंने पैपराजी से रिक्वेस्ट की फोटो नहीं लें।हालांकि, पैपराजी का कहना है कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने वादा किया है कि वह जल्दी इसका ऐलान करेंगे।