Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Miss World 2023 का भारत में होगा आयोजन, 130 देशों के प्रतियोगी लेंगे हिस्सा, 28 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम


Miss World 2023 in India: G20 के मेजबानी के बाद भारत को एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजन करने का जिम्मा मिला है। 71वां मिस वर्ल्ड(Miss World 2023) प्रतियोगिता का आयोजन भारत में होगा। इस पूरे आयोजन के दौरान देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश आकर्षण का केंद्र होगा। वाराणसी और आगरा में कई जगह पर रैंप का आयोजन किया जाएगा। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 140 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने घोषणा करते हुए बताया कि, नवंबर दिसंबर 2023 में होने वाले ग्रैंड फिनाले से 1 महीने पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड होंगे।


130 देशों के प्रतियोगी इस में लेंगे हिस्सा
130 से अधिक देशों के प्रतियोगी इस प्रतियोगिता के जरिए अपनी अनूठी प्रतिभा बुद्धिमता और करुणा का प्रदर्शन करने के लिए भारत में एकत्रित होंगे। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा से लेकर युक्ता मुखी ने विश्व स्तर पर प्रतियोगिता जीती है। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ सुश्री  जूलिया मार्ले ने बताया कि, 71वां मिस वर्ल्ड फाइनल्स के नए घर के रूप में भारत की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है।


28 दिनों तक चलेगा ये कार्यक्रम
भारत को बहुप्रतीक्षित 71वां मिस वर्ल्ड 2023 पेजेंट के लिए मेजबान देश के रूप में चुना गया है। इससे भारत‌ में कल्चर को बढ़ावा मिलेगा। इसकी गूंज विश्व तक होगी। यह प्रतियोगियों को अपने समुदायों को सकारात्मक प्रभाव डालने और समाज में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा। सबसे खास बात यह कि इन 28 दिनों में अलग-अलग जगह पर इसका आयोजन किया जाएगा।


भारत की विविध संस्कृति को दिखेगी दुनिया
भारत की अनूठी और विभिन्न सांस्कृतिक बाकी दुनिया के साथ इस कार्यक्रम के जरिए साझा होंगे। मिस वर्ल्ड की चेयर पर्सन ने आगे कहा कि, इस आयोजन के जरिए हम भारत के अंगूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे। मिस वर्ल्ड लिमिटेड और पीएमआई एंटरटेनमेंट मिलकर एक मिस वर्ल्ड फेस्टिवल तैयार कर रहे हैं। देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता और महिलाओं को सशक्त बनाने के जुनून के साथ कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो रही है।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles