Congress Menifesto: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।कांग्रेस ने घोषणा पत्र का नाम न्याय पत्र दिया है।वहीं कांग्रेस पार्टी ने बताया कि न्याय पत्र को राहुल गाँधी के नेतृत्व में चली “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” को केंद्र में रख कर तैयार किया गया।बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो यात्रा में कई घोषणा की थी। जिसे अब घोषणा पत्र के जरिए पेश किया है।
घोषणापत्र की कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं –
✅युवा न्याय के तहत
🔹हर शिक्षित युवा की पहली नौकरी पक्की और 1 लाख रुपए सालाना स्टाइपैंड मिलेगा।
✅नारी न्याय के तहत
🔹गरीब परिवार की महिला को सालाना 1 लाख की मदद देंगे
✅किसान न्याय के तहत हम
🔹किसानों की कर्ज माफी और MSP की कानूनी गारंटी देंगे।
✅श्रमिक न्याय के तहत
🔹मनरेगा में भी 400 रुपए रोज न्यूनतम मजदूरी मिलेगी।
✅हिस्सेदारी न्याय में
🔹सामाजिक-आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति औऱ हर वर्ग की गिनती या जातीय जनगणना होगी।
‘न्याय के दस्तावेज़’ के रूप में याद किया जाएगा- खरगे
वहीं घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि, ‘हमारा घोषणा पत्र देश के राजनीतिक इतिहास में ‘न्याय के दस्तावेज़’ के रूप में याद किया जाएगा… राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच स्तंभों पर केंद्रित थी, यात्रा के दौरान: युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिसदारी न्याय की घोषणा की गई। इन पांच स्तंभों में से 25 गारंटियां निकलती हैं और हर 25 गारंटियों में किसी न किसी को लाभ मिलेगा’।
यह चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है- राहुल
वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि,”यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ NDA और प्रधानमंत्री मोदी हैं जो संविधान और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करता है”।