PM Modi Resign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आज राष्ट्रपति भवन पहुंच कर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि कल लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आया जिसमें NDA को एक बार फिर बहुमत मिला। हालांकि इस बार BJP को अकेले बहुमत नहीं मिला है। इस बार एनडीए के साथ मिलकर सरकार चलाना होगा।
राष्ट्रपति ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा।इसकी जानकारी राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए दी। उन्होंने लिखा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने अपना और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र सौंपा। राष्ट्रपति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री तथा उनके सहयोगियों से नई सरकार के गठन तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया।