Jaya Advice to Navya: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जया बच्चन अपनी एक स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल इस बार उन्होंने अपनी नातिन नव्या को ऐसी राय दे दी है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।दरअसल जया बच्चन को अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा को खूब प्यार करती हैं उनके साथ उनका खास बॉन्ड है। नव्या भी अपनी नानी से सारी बातें शेयर करती हैं। अब दोनों में जब ऐसा ताल मेल है तब जया बच्चन ने उन्हें एक रिलेशनशिप एडवाइस दे दी है।
जया बच्चन की बोल्ड रिलेशनशिप एडवाइस
जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या नवेली नंद से पॉडकास्ट what the hell navya पर बात करते हुए काफी बोल्ड रिलेशनशिप एडवाइस दी है। जया बच्चन ने कहा है कि किसी भी रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलाने के लिए फिजिकल अट्रैक्शन बहुत जरूरी है। जया ने ये बी कहा कि उनके समय में वो ऐसे एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकती थीं
फिजिकल रिलेशन पर बोलीं जया बच्चन
जया बच्चन ने रिश्ते में फिजिकल रिलेशनशिप होने को जरूरी बताया है। जया ने कहा कि कोई भी रिश्ता सिर्फ प्यार, फ्रेश एयर और एडजस्टमेंट पर नहीं चलता। जया बच्चन ने ये भी कहा कि अगर नव्या नवेली बिना शादी किए मां बनती हैं तो उन्हें इससे कोई प्रॉब्लम नहीं होगी
फिजिकल अट्रैक्शन और कंपैटिबिलिटी दोनों जरूरी
जया बच्चन ने रिलेशनशिप पर अपनी राय देते हुए कहा कि मेरे ऐसा बोलने पर कई लोगों को आपत्ति होगी, लेकिन फिजिकल अट्रैक्शन और कंपैटिबिलिटी दोनों बहुत जरूरी है। हमारे टाइम में हम एक्सपेरिमेंट नहीं कर सके थे, लेकिन आज की जनरेशन करती है और क्यों ना करें अगर फिजिकल रिलेशनशिप ही नहीं होगा तो कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकेगा। आप सिर्फ प्यार, फ्रेश एयर और एडजस्टमेंट के भरोसे रिश्ता नहीं चला सकते हैं मेरा मानना है ये बहुत बहुत ज्यादा जरूरी है
जया ने कहा हम ये कभी नहीं कर सकते थे। हम इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन मेरे बाद भी युवा पीढ़ी श्वेता की पीढ़ी, नव्या की पीढ़ी अलग है। जया बच्चन ने यंग जनेरेशन को भी रिलेशनशिप एडवाइस दी। उन्होंने कहा कि आज के रिलेशनशिप में इमोशन्स और रोमांस की कमी होती है। मुझे लगता है कि आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी करनी चाहिए। आपके अच्छे दोस्त होने चाहिए।