Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Indian Railways Night Rule: रात में ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को इन बातों को जानना है बेहद जरूरी


Indian Railway Night Rule: भारतीय रेलवे एक विशाल रेलवे नेटवर्क है। इसमें रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। भारतीय रेलवे कुछ नियम है जो यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक यात्री को यात्रा का सर्वोत्तम अनुभव मिले और रेलवे नेटवर्क अच्छी तरह से काम करें। अगर आप भी रेल में यात्रा करते हैं तो आपको भी भारतीय रेलवे के नियमों के बारे में पता होना चाहिए।

आपको हम इसआर्टिकल में रेलवे के उस नियम के बारे में बताएंगे जिसे रात के सफर के दौरान ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। इसके अलावा यहां रात के सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है और एक यात्री का क्या अधिकार है?


After 10 PM’ रूल क्या है?


भारतीय रेलवे का जो रात्रि को लेकर नियम है वह यात्रियों को अच्छी नींद सुरक्षित करने के लिए है। ये नियम निम्नलिखित हैं:

  • टीटीई रात 10:00 बजे के बाद आपका टिकट चेक करने नहीं आ सकता है।

  • नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइटें बंद कर देना चाहिए।
  • समूह में यात्रा करने वाली यात्री रात 10:00 बजे के बाद बातचीत नहीं कर सकते हैं।

  • अगर बीच वाली बर्थ के सहयात्री अपनी सीट खोल देता है तो नीचे वाले बर्थ वाले यात्री कुछ नहीं कह सकते।

  • ट्रेन सेवाओं में ऑनलाइन भोजन रात 10:00 बजे के बाद नहीं परोसा जा सकता है। हालांकि आप ई-कैटरिंग सेवाओं के साथ रात में भी ट्रेन में अपने भोजन या नाश्ते के लिए प्रीऑर्डर कर सकते हैं।

  • बता दे कि एक और नियम है कि आप तेज आवाज में गाने बजाना और ट्रेन में फोन कॉल पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकते।
  • यह नियम तब आया जब भारतीय रेलवे को फोन पर जोर-शोर से बात करने और बिना ईयर फोन के गाने बजाने के खिलाफ कई शिकायतें मिली।
Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles