Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Indian-China: चीनी रक्षा मंत्री से राजनाथ सिंह ने की द्विपक्षीय बातचीत, लद्दाख सीमा विवाद पर दे डाली चेतावनी


Defence Minister Rajnath Singh met Chinese Defence Minister: आज यानी कि गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष ली शांगफू के साथ द्विपक्षीय बातचीत की और ऐसा समझा जा रहा है कि उन्होंने पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद पर भी चर्चा की। शंघाई सहयोग संगठन(एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शांगफू के दिल्ली पहुंचने के बाद यह वार्ता हुई। भारत एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।


……चीनी रक्षामंत्री का पहला भारत दौरा
3 साल पहले पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद होने के बाद चीनी रक्षा मंत्री का पहला भारत दौरा है। वैसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री के बीच हुए बातचीत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर बयान जारी नहीं किया गया है। दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच वार्ता से कुछ दिन पहले सीमा विवाद को खत्म करने के लिए भारत और चीन की सेनाओं ने 18वें दौर की सैन्य वार्ता की।

भारत का कहना है कि जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होगी। तब तो चीन के साथ उसके संबंध सामान्य नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि डिसएंगेजमेंट के बाद भी एस्केलेशन की तरफ बढ़ना चाहिए। रक्षा मंत्री ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि भारत चीन के साथ संबंध सुधारना चाहता है। लेकिन यह तभी हो सकता जब चीन पर अमन-चैन बहाल हो।


गोवा में होगा विदेश मंत्रियों की बैठक
गोवा में एससीओ सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीनी विदेश मंत्री जान कांग भी अगले सप्ताह भारत आने वाले हैं। बैठक 4 और 5 मई को होनी है। सिंह ने गुरुवार को कजाकिस्तान, ईरान और ताजाकिस्तान के अपने समकक्षों के साथ भी अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता की।


पाकिस्तान के रक्षा मंत्री नहीं आए भारत
G20 की बैठक से पहले दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्री की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में चीन, रूस और एससीओ के अन्य सदस्य देशों के रक्षा मंत्री शामिल हो रहे हैं। वही इस मीटिंग से पाकिस्तान ने दूरी बना ली। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे ही इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles