Ajab Gajab News: हमारे देश में वर्तमान समय में दहेज हमारी समाज की सबसे बड़ी कुप्रथा में से एक है। आज जैसे-जैसे समाज शिक्षित होता जा रहा है दहेज जैसी कुप्रथा देश से धीरे-धीरे खत्म हो रही है। पर कुछ लोग आज भी अपनी छोटी मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वह आदमी दहेज की मांग कर अपना सम्मान के साथ साथ पुरे पुरुष जाति का भी सम्मान घटाते हैं। दहेज लेने वाले लोगों के साथ क्या अंजाम होता है इसका ताजा नमूना हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में देखने को मिला। जहां एक दूल्हा को दहेज मांगने पर लोगों ने बंधक बना लिया।
बीच शादी में दूल्हे ने मांगी दहेज
यह घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मांधाता कोतवाली के हरपुर गांव की है। जहां 14 जून को जौनपुर के पुरवा गांव से बरात आई थी। अमरजीत वर्मा नाम का दूल्हा अपने अपने परिवार और यार दोस्तों के साथ धूमधाम से बारात लेकर आया था। उसका लड़की वालों ने स्वागत किया और शादी की रस्में भी शुरू हो गई। फिर लड़के ने शादी के बीच में ही दहेज की मांग कर डाली। जिसके बाद उस लड़के के साथ जो हुआ वे अब पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दूल्हे ने जब बीच शादी में ही दहेज की मांग की तो लड़की वाले हक्के बक्के रह गए। उन्होंने दूल्हे को और उसके पिता को समझाया बुझाया पर वह दहेज लेने पर अरे रहें तो लड़की वालों ने ऐसा कदम उठाया कि सभी के होश उड़ गए। उन्होंने दूल्हे समेत सभी बारातियों को बंधक बना लिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने दुल्हे को कराया आजाद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयमाला से ठीक पहले ही वर वर वधू पक्ष में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। वह बात ठंडी हुई भी नहीं थी कि दूल्हे ने दहेज की डिमांड कर दी बस उसके बाद लड़की वाले भड़क गए। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने दूल्हे को आजाद करवाया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस दूल्हे को अपने साथ ले गई थी और थाने में ही दोनों पक्षों के बीच मामले को सुलझाने की कोशिश की गई।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो @Sisodia19Rahul नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा और इस पर मजेदार कमेंट भी किया है। दूल्हे और बारातियों को पेड़ से बंधे हुए देख लोगों के बीच इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर रहे हैं।