Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

DU Murder: दिल्ली युनिवर्सिटी में गर्लफ्रेंड के विवाद में जम कर हुई चाकूबाजी, 19 वर्षीय एक छात्र की मौत


Delhi University South Campus Murder:  दिल्ली विश्वविद्यालय में एक बार फिर से चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ केंपस में एक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर, उसकी हत्या कर दी गई। बता दें कि, 19 वर्षीय छात्र संडे को क्लास के लिए आर्यभट्ट कॉलेज आया था। वहीं इस हत्या के पीछे गर्लफ्रेंड से बदसलूकी से जुड़ी बात बताई जा रही है। इसी को लेकर आज दिन में करीब 1:30 बजे दूसरे छात्रों के साथ झगड़ा हो गया था और इसी दौरान उसे चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र का नाम निखिल कुमार बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।


मृतक छात्र दिल्ली का ही रहने वाला है
जानकारी के मुताबिक, निखिल बीए (ऑनर्स) पॉलीटिकल साइंस स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के प्रथम वर्ष का छात्र था। दिल्ली पुलिस को चरक पालिका अस्पताल से एक पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया कि साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के एक छात्र को छुरा घोंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक जिस पर हमला किया गया उसका नाम निखिल चौहान है। दिल्ली के ही पश्चिम बिहार का रहने वाला है।


पिछले दिनों गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस सूत्रों के मुताबिक निखिल की गर्लफ्रेंड से कॉलेज के दूसरे स्टूडेंट ने 7 दिन पहले मिसबिहेव किया था। इसी को लेकर  निखिल का उस लड़के के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आज वो लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला और उसके सीने पर चाकू मार दिया। इस घटना के बाद आनन-फानन में छात्र को इलाज के लिए नजदीकी चरक पालिका हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक निखिल पर हमला कर उसकी हत्या करने में कॉलेज के ही छात्र शामिल है पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है घटना में 3 से ज्यादा छात्र शामिल है पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles