Delhi Flood: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी रौद्र रुप अपनाए हुए हैं।यमुना में लगातार बढ़ रहे जल स्तर के बाद दिल्ली के कई रिहायशी इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है।इसी बीच बढ़ते पानी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने बड़ा फैसला किया है।DMRC ने ट्वीट कर यमुना का पानी शहर में घुसने की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन से इंट्री और एग्जिट बंद कर दिया है। हालांकि यहां पर यात्रियों के लिए इंचरचेंज की सुविधा उपलब्ध है। डीएमआरसी ने लोगों को सलाह दी है कि सूचना के मुताबिक ही अपनी यात्रा का प्लान करें। इसके अलावे यमुना नदी के ऊपर से गुजरते समय मेट्रो की स्पीड 30KM प्रति घंटा से ज्यादा नहीं होगी।
सीएम आवास के पास घुसा बाढ़ का पानी
बता दे कि, राजधानी दिल्ली में 1978 के बाद पहली बार यमुना नदी का जलस्तर इतना ज्यादा बढ़ गया है।साल 1978 में दिल्ली में बाढ़ आई थी उस वक्त भी भारी जानमाल का नुकसान हुआ था।अब 45 साल के बाद एक बार भी फिर से यमुना ने अपना रोद्र रुप दिखाते हुए दिल्ली के कई पॉस इलाके को पूरी तरह से डुबा चुकी है। वहीं दिल्ली के सिविल लाइंस में सीएम आवास से एक किलोमीटर दूर तक दो फिट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।
ट्रैफिक व्यवस्था हुआ अस्त-व्यस्त
वहीं यमुना का पानी लाल किले, कश्मीरी गेट-ISBT के आस पास के इलाके में भारी तबाही मचाई हुई है। यहां सड़क पर कमर तक पानी है।शहर के कई हिस्सों में बढ़ते पानी के बाद पूरे दिल्ली-NCR का ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो चुकी है।कई बॉर्डर को बंद कर दिया गया है।वहीं दिल्ली में बाढ़ के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
मैसम विभाग ने 16 जूलाई तक बारिश होने की जताई संभावना
दूसरीत तरफ भारत मौसम विभाग सफदरगंज मानक वेधशाला ने 16 जुलाई तक दिल्ली में बारिश होने की आशंका जाहिर की है। इस दौरान तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली में बादल भी छाए रहेंगे। आईएमडी के मुताबिक 17 और 18 जुलाई को भी गरज के साथ दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान है।