Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Congress Black Paper: ‘काला टीका बहुत जरूरी होता है’, कांग्रेस के ‘ब्लैक पेपर’ पर PM मोदी का तंज

PM Modi on Congress Black Paper: केंद्र की मोदी सरकार संसद के बजट सत्र के दौरान श्वेत पत्र लाने वाली है।इससे पहले ही कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ कांग्रेस के ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘हम आज केंद्र सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर निकाल रहे हैं क्योंकि वे हमेशा सदन में अपनी कामयाबी की बात रखते हैं और अपनी विफलता छुपाते हैं और जब हम उनकी विफलता बताते हैं तब हमें महत्व नहीं दिया जाता है।…इस ब्लैक पेपर में हमारे मुख्य मुद्दे बेरोजगारी है जो देश का सबसे बड़ा मुद्दा है और बीजेपी इस बारे में कभी बात नहीं करती।’ वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस के ‘ब्लैक पेपर’ जारी करने पर तंज किया है। पीएम मोदी ने इसे अपने लिए काला टिका  बता रहे हैं।

‘काला टीका, नजर ना लग जाए इसीलिए बहुत जरूरी होता है’

वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस के ‘ब्लैक पेपर’ पर तंज करते हुए कहा कि, ‘पिछले 10 साल में देश समृद्धि के नए-नए शिखर छू रहा है। एक भव्य-दिव्य वातावरण बना है और उसको नजर ना लग जाए इसीलिए काला टीका करने का आज प्रयास हुआ है। मैं उसके लिए भी खड़गे जी का बहुत धन्यवाद करता हूं।मैं Black Paper का भी स्वागत करता हूं, क्योंकि जब भी अच्छी बात होती है तो काला टीका, नजर ना लग जाए इसीलिए बहुत जरूरी होता है।’

‘…लेकिन कुछ भी नहीं किया’- खरगे

PM मोदी सामाजिक न्याय की सिर्फ बातें करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करते।सरकार को रोजगार देने की दिशा में काम करना चाहिए, जब सभी को भागीदारी मिलेगी, तभी न्याय होगा। इसलिए हम PSUs की बात करते हैं। जब PSUs बनते हैं तो वहां SC-ST, OBC और आदिवासियों को रोजगार मिलता है। उनके जीवन में स्थिरता आती है। तीन काले कानूनों के खिलाफ किसान 1 साल तक धरने पर बैठे रहे, लेकिन सरकार ने इनकी कोई चिंता नहीं की।PM मोदी ने किसानों से कहा था कि आपको MSP ज्यादा मिलेगी और आमदनी दोगुनी होगी, लेकिन कुछ भी नहीं किया।

देश में महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है-खरगे

PM मोदी संसद में बेरोजगारी, मंहगाई और किसानों के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं।देश में महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन PM मोदी उसे कम करने के बदले कांग्रेस से तुलना करते रहते हैं। मोदी सरकार चाहे तो दाल, तेल समेत रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर महंगाई को कंट्रोल कर सकती है।लेकिन PM मोदी अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए बाहर से चीजें इम्पोर्ट कराते हैं।देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है, लेकिन मोदी सरकार इसकी बात कभी नहीं करती। वे हमेशा 10 साल की तुलना करते हैं, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की उपलब्धियों के बारे में कभी नहीं बताते। यहां तक कि जिस राज्य में BJP की सरकार नहीं है, केंद्र सरकार वहां मनरेगा का पैसा भी नहीं देती, फिर बाद में कहती है कि पैसा तो रिलीज हुआ, लेकिन वो खर्च नहीं किया गया।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles