Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Buxar Train Accident: रेलवे ने रेल दुर्घटना पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, जानिए मृतकों के परिजनों को कितने रूपए मिलेंगे

North East Express Train Accident: राजधानी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से असम के कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस कल रात(12 अक्टूबर 2023) बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। रेल अधिकारीयों के मुताबिक इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 04 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 04 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। साथ ही 26 यात्री साधारण रूप से घायल हुए। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं रेल मंत्रालय ने इस घटना से प्रभावित लोगों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। ये जानकारी पूर्व मध्य रेल के हाजीपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।


मृतकों के परिजनों को 10 लाख की सहायता राशि
रेल मंत्रालय ने बताया कि, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की अनुग्रह राशि दे दी गयी है । साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रूपए अनुग्रह राशि के रूप में दी गयी। वहीं सभी यात्रियों को घटनास्थल से गंतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत् रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया है। रेलवे अधिकारीयों के मुताबिक ट्रेन के आज सुबह बरौनी स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को खान-पान एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी गयी है।


परिचालन पुनर्बहाली का कार्य जारी
रेल मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन आदि के सहयोग से सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर और पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिचालन पुनर्बहाली का कार्य प्रगति पर है । दुर्घटना के संबंध में सूचना मुहैया कराने के लिए हेल्पलाईन नं. खोले गए हैं । पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं ।


सीएम नीतीश ने भी की मुआवजे की घोषणा
वहीं पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार   ने बताया की दुर्घटना की जांच संरक्षा आयुक्त (रेलवे), ईस्टर्न सर्किल, कोलकाता द्वारा किया जाएगा। बता दे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी इस घटना से पीड़ित लोगों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। सीएम नीतीश ने बताया कि, घटना में जिनकी जान चली गई है उन्हें 4 लाख रुपए की सहायता राशि और जो गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें 2 लाख पचास हजार रूपए दिए जाएंगे। साथ ही आंशिक रूप से घायल लोगों को 50 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles