Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Budget 2024: बजट पर सत्ता पक्ष के लोगों ने क्या कहा?,मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये अंतिम बजट है

Interim Budget 2024: आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया।चुनावी साल की वजह से ये बजट लोगों को लुभाने वाला रहा। वहीं इस बजट में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने, 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित करने जैसी बड़ी घोषण की है।इस रिपोर्ट में जानेंगे कि मोदी सरकार के इस बजट पर सत्तापक्ष के लोगों ने क्या कहा?

PM मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर कहा, “आज का यह बजट अंतरिम बजट तो है ही लेकिन यह समावेशी और इनोवेटिव भी है। यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ- युवा, गरीब, महिला, किसान सभी को सशक्त करेगा। यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट है।”इस बजट में युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। बजट में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। अनुसंधान और नवाचार पर 1 लाख करोड़ का फंड बनाने की घोषणा की गई है, बजट में स्टार्टअप को मिलने वाले टैक्स छूट के विस्तार का भी ऐलान किया गया है। इसमें राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखते हुए पूंजीगत व्यय को 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक ऊंचाई दी गई है।”

जे.पी. नड्डा ने बताया दूरदर्शी बजट
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अंतरिम बजट पर कहा, “यह दूरदर्शी बजट विकसित भारत की नींव रखता है… हम सिर्फ ‘गरीबी हटाओ’ का नारा नहीं देते बल्कि गरीबी दूर करते हैं। लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है… इस बजट में पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।”

मोहन यादव क्या बोले?
अंतरिम बजट पर म.प्र. के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने का प्रयास सभी विभाग कर रहे हैं। आज अंतरिम बजट पेश किया गया। गरीब, महिला, युवा, किसान पर ये बजट केंद्रित रहा। आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।”

गिरिराज सिंह ने बताया कल्याणकारी योजना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “इस बजट में ‘विकसित भारत’ के लिए स्थापित किए गए सभी चार स्तंभों- किसान, युवा, गरीब और महिलाएं शामिल थे। पीएम आवास योजना के तहत 2 करोड़ और मकान स्वीकृत करना, ‘लखपति दीदी’ स्वयं सहायता समूहों के लिए 3 करोड़ की संख्या तय करना, ऐसी कई योजनाएं बताती हैं कि एक तरफ जहां कल्याणकारी योजनाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी ढांचे के विकास जैसी व्यय योजनाएं भी हैं।”

ये बजट विकास का है- पीयूष गोयल
अंतरिम केंद्रीय बजट 2024 पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा,” वित्त मंत्री अपने अंतरिम बजट में आत्मविश्वास से भरे भारत की कहानी सामने लाने में सफल रही हैं। ये बजट विकास और आगे बढ़ने की एक कहानी जो 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएगी। बजट समाज के हर वर्ग के बारे में बात करती है। हर वर्ग पर उचित ध्यान दिया गया है। यह बहुत प्रगतिशील है, बहुत दूरदर्शी है और एक समृद्ध भारत की नींव रखता है।

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा
अंतरिम बजट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पीएम मोदी के मार्गदर्शन में लोकसभा में प्रस्तुत अंतरिम बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करने वाला है। 140 करोड़ भारतीय की आशाओं, आकांक्षाओं के अनुरूप  बजट पेश करने के लिए मैं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हृदय से अभिनंदन करता हूं। बजट सभी वर्ग के सपने को पूर्ण करने  के हिस्से में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।”

रोजगार बढ़ाने वाला बजट है- नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अंतरिम बजट पर कहा, “वित्त मंत्री के बजट का उद्देश्य भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के PM मोदी के संकल्प के अनुरूप भारत के आर्थिक क्षेत्र को मजबूत करना है…यह देश के विकास को गति देने और रोजगार बढ़ाने वाला बजट है।”

यह एक ऐतिहासिक बजट है- ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंतरिम बजट पर कहा, “यह एक ऐतिहासिक बजट है जो पूर्ण रूप से परिलक्षित करता है कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित, आत्मनिर्भर, विश्व गुरु बनने के लक्ष्य के प्रति गति के साथ आगे बढ़ चुका है।”
पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा?
अंतरिम बजट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में जो बजट आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया वो नए भारत की तस्वीर है। 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प रखा गया है उस संकल्प की सिद्धि के लिए इस बजट में साफ दिख रहा है।… अनेकों ऐसे काम जो सीधे-सीधे समाज के अंतिम छोर में खड़े हुए लोगों को आगे लाने का काम किया गया है। इस बजट से अनेक योजनाओं से सभी लोग प्रभावित होने वाले हैं…”
प्रकाश जावड़ेकर ने क्या कहा?
बजट पर भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ” आज के बजट में विकास और विरासत दोनों का उल्लेख है और नए संकल्प भी है। इस बजट में किसान, युवक, गरीब और महिलाओं को क्या-क्या प्राथमिकता दी गई है ये बताया गया। ये बजट महत्वपूर्ण है।….ये प्रगति सरकार का प्रगति दिशा निर्देशन बजट है कि 2025 में कैसे देश विकसित होगा इसका ये रोडमैप है..”।

भारत श्रेष्ठ होगा, समृद्ध होगा- सम्राट चौधरी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अंतरिम बजट पर कहा, “…बजट में 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य दिया गया है। भारत श्रेष्ठ होगा, समृद्ध होगा।”

बजट गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए- देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंतरिम बजट पर कहा, “…वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है… महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना लाई गई है, इसके तहत 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है… वित्त मंत्री ने आत्मविश्वास से कहा है कि पूर्ण बजट में विकसित भारत का रोडमैप पेश किया जाएगा।”

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles