Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Ambati Rayudu to Join YSRCP: क्रिकेट के बाद अब राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं अंबाती रायडू, इस पार्टी से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव


Ambati Rayudu to Join Politics: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू क्रिकेट के बाद अब सियासत की पिच पर अपना जलवा दिखाने वाले हैं। पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू जल्द ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से जुड़ कर आगामी लोकसभा या विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
रायडू, आईपीएल 2023 में चैंपियन बनी चेन्नई सुपर टीम के सदस्य थे और इसी मैच के साथ उन्होंने हर तरह के क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात के बाद उनके सियासत में एंट्री से जुड़ी अटकलें लगाई जाने लगी है।


इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णा या गुंटूर जिले की किसी सीट से रायडू चुनाव लड़ सकते हैं। वे मूलतः गुंटूर जिले से ही आते हैं। रिपोर्ट के अनुसार रायडू को चुनावी समर में उतारने का सीएम जगन मोहन रेड्डी मन बना चुके हैं। लेकिन इस बारे में फैसला होना है कि उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाए या लोकसभा चुनाव में।

रिपोर्ट के अनुसार, वाईएसआर कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने सुझाव दिया है कि यदि रायडू विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें पोन्नुर या गुंटुर वेस्ट सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाए। दूसरी और, लोकसभा चुनाव की स्थिति में मछलीपट्टनम सीट को उनके लिए सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना गया है। रायडू में हाल ही में कहा था कि राजनीति में प्रवेश करने वाले युवाओं के लिए जगन मोहन रेड्डी बड़ी प्रेरणा है। और सीएम के फैसले का पालन करेंगे।


भारत के लिए 55 वनडे मैच खेले हैं
बता दें, 37 साल के अंबाती रायडू ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 55 वनडे और 6 T-20 मैच खेले हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 47.05 के औसत से 1694 रन उनके नाम पर दर्ज किया हैं। जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल है। वनडे मैचों में 3 विकेट भी उनके नाम पर दर्ज है। वहीं रायडू ने आईपीएल करियर में 204 मैच खेले हैं, जिसमें 4332 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 22 अर्धशतक शामिल है। उन्होंने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग के लिए सर्वाधिक मैच खेले हैं।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles