Bajarang Punia Returns Padma Award: पिछ्ले 1 साल से भारतीय कुश्ती महासंघ में चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया था वहीं अब एक और ओलंपिक मेडलिस्ट ने बड़ा कदम उठाया है। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को पत्र लिख कर पद्म अवार्ड लौटने की घोषणा की है। बता दें कि कल ही कुस्ती महासंघ के चुनाव परिणाम आए थे। जिसमें WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था। इसी के बाद एक बार फिर पहलवानों ने मोर्चा खोल दिया है।
‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ’
बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को लंबा चौड़ा पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पद्म श्री सम्मान लौटाने का ऐलान किया है। पूनिया ने पत्र को पोस्ट करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि, ‘मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ. कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है. यही मेरी स्टेटमेंट है।’
कल ही WFI को मिला था नया अध्यक्ष
पिछले 11 महीनों से विवादित रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को गुरुवार (21 दिसंबर) को नया अध्यक्ष मिला।पिछली बॉडी में जॉइंट सेक्रेटरी रहे संजय सिंह नए अध्यक्ष बन गए हैं। संजय सिंह फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी और सहयोगी माने जाते हैं। लेकिन जैसे ही फेडरेशन का चुनाव संपन्न हुआ की एक बार फिर विवाद शुरु हो गया है। पहले रेसलर साक्षी मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संन्यास का ऐलान कर दिया है। वहीं अब बजरंग पूनिया ने पद्म श्री सम्मान लौटाने की घोषणा कर दी है। कल साक्षी मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘वह कुश्ती छोड़ दी है अब रिंग में नहीं लौटेंगी।’