Sakshi Malik Announces Retirement: ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है। साक्षी मलिक ने आज कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के चुनाव परिणाम आने के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह घोषणा की। बता दें कि, कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने चुनाव जीता है। माना जा रहा है कि इसी को लेकर साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया है। विदित हो कि, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट सहित कई महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था साथ ही इन लोगों ने कई महीनो तक जंतर मंतर पर धरना भी दिया था।
बृजभूषण के करीबी बने WFI चीफ़
पिछले 11 महीनों से विवादित रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को गुरुवार (21 दिसंबर) को नया अध्यक्ष मिला।पिछली बॉडी में जॉइंट सेक्रेटरी रहे संजय सिंह नए अध्यक्ष बन गए हैं। संजय सिंह फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी और सहयोगी माने जाते हैं। लेकिन जैसे ही फेडरेशन का चुनाव संपन्न हुआ की एक बार फिर विवाद शुरु हो गया है। रेसलर साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। साक्षी मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘वह कुश्ती छोड़ दी है अब रिंग में नहीं लौटेंगी।’
‘….शोषण के लिए तैयार रहिए’
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए साक्षी मलिक ने कहा, ‘आज जो महासंघ का अध्यक्ष बना है… हमें पता था वही बनेगा… वह बृजभूषण सिंह के लिए बेटे से भी प्यार है..। जो अब पर्दे के पीछे से होता था अब खुलेआम होगा। हम अपनी लड़ाई में कामयाब नहीं हो पाए हैं। हमने हर किसी को अपनी बात बताई। देश को पता होते हुए भी सही इंसान नहीं WFI का के चीफ़ नहीं बन सका। मैं अपने आने वाली पीढ़ियों को कहना चाहती हूं कि, शोषण के लिए तैयार रहिए।’
बृजभूषण ने क्या कहा?
वहीं साक्षी के संन्यास के ऐलान के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, इसमें मेरा क्या लेना देना? मैं इस पर कुछ नहीं कर सकता।’