Salaman Khan Birthday: सलमान खान का 57वें बर्थडे सेलिब्रेशन खूब धमाकेदार रहा। जहां एक्टर ने 26 दिसंबर के शाम को अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए पार्टी रखी। वहीं बर्थडे वाले दिन फैंस का सैलाब उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर उमर पड़ा। अपने भाईजान की एक झलक पाने के लिए फैंस देश के कौने कौने से पहुंचे हुए थे। फैंस की भीड़ इतनी थी कि पुलिस को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस लोगों को रोकने के लिए पहले बैरिकेडिंग कर लोगों को काबू करने का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही सलमान खान अपने फैंस से मिलने के लिए बालकनी में आए फैंस की भीड़ बेकाबू हो गई। जिसको कंट्रोल करने के लिए पुलिस को डंडा चलाना पड़ा।
सोशल मीडिया पर कई वीडियोज और ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं, जिनमें बताया गया है कि Salman Khan ki एक झलक पाने के लिए उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर किस तरह का माहौल था। एक फैन ने ट्वीटर पर शेयर किया है कि सलमान के घर के आगे भारी भीड़ है और पुलिस उन्हें काबू करने के लिए लाठी चार्ज कर रही है।
घंटो से घर के बाहर खड़े थे फैंस
स्थिति को भागते हुए घटना की जानकारी सलमान खान को दी गई। वह पिता सलीम खान के साथ तुरंत ही घर की बालकनी में आए। सलमान ने फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया साथ ही उन्होंने अपने ही अंदाज में सेल्यूट भी किया। फैंस की भीड़ कई घंटों से सलमान खान के घर से बाहर खड़ी थी और इंतजार में पलकें बिछाई थी कि कब उनका हीरो बाहर निकलेगा। जैसे ही सलमान बालकनी में आए, भीड़ बेकाबू हो गई। भारी सुरक्षा और बंदोबस्त के बाबजूद पुलिस भीड़ को काबू में नहीं रख पा रही थी। ऐसे में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
सलमान के बर्थडे पार्टी में शाहरुख समेत कई सेलेब्स पहुंचें थे
सलमान खान को फैंस के साथ साथ पापाराजी और फ़िल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने 57वें बर्थडे पर खूब बधाईयां दीं। उनकी बर्थडे पार्टी में शाहरुख ख़ान से लेकर रितेश देशमुख, जिनिलिया, तबु, पुलकित सम्राट, यूलिया वंतुर और सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी नज़र आईं। पार्टी से एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान, संगीता बिजलानी को माथे पर चूमते और गले लगाते नजर आ रहे हैं।