Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

RSS News:जानिए कौन हैं दत्तात्रेय होसबोले, जो एक बार फिर बने RSS के सरकार्यवाह?

Dattatreya Hosabale RSS News:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने एक बार फिर सरकार्यवाह के पद के लिए दत्तात्रेय होसबाले चुना है…वह साल 2024 से 2027 तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे। बता दें, होसबाले 2021 से सरकार्यवाह की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं…बता दें कि आज इस बैठक का आखिरी दिन है। संघ की प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से एक बार फिर अगले तीन साल के लिए दत्तात्रेय को सरकार्यवाह चुना है। साल 2021 से पहले वह सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे। इससे पहले भैयाजी जोशी सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

सरकार्यवाह सबसे महत्वपूर्ण पद है

वहीं उन्होंने सरकार्यवाह की जिम्मेदारी फिर से मिलने के बाद दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि,  ‘समाज में संघ का प्रभाव बढ़ रहा है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ‘अक्षत वितरण’ दौरान जिस तरह से देश भर में लोगों ने हमारा स्वागत किया, वह देश के माहौल को दिखाता है। राम मंदिर भारत की सभ्यता और उसकी संस्कृति का प्रतीक है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)में सरसंघचालक के बाह ये पद सबसे महत्वपूर्ण पद है।

जानिए कौन हैं कौन हैं दत्तात्रेय होसबोले जिन्हें एक बार फिर सरकार्यवाहक की जिम्मेदारी मिली है।

दत्तात्रेय का जन्म ही संघ से जुड़े परिवार में हुआ
RSS में सरकार्यवाह का पद संभालेंगे
3 साल के लिए सरकार्यवाह की जिम्मेदारी संभालेंगे
1955 में  कर्नाटक के शिमोगा में हुआ था जन्म
15 साल तक ABVP से जुड़े रहे हैं
ABVP में दत्तात्रेय ने महासचिव के पद पर दी सेवा
इमेरजेंसी के दौरान इंदिरा सरकार में हुए थे गिरफ्तार
दत्तात्रेय को MISA के तहत गिरफ्तार किया गया था
पीएम मोदी के करीबी माने जाते हैं होसबोले

वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नई कार्यकारिणी में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा 2024-27 के कार्यकाल हेतु छह सहसरकार्यवाह नियुक्त किए गए है।
1. श्री कृष्ण गोपाल जी
2. श्री मुकुंद जी
3. श्री अरुण कुमार जी
4. श्री रामदत्त चक्रधर जी
5. श्री अतुल लिमये जी
6. श्री आलोक कुमार जी

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles