Top 5 This Week

Related Posts

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस की दिल्ली में हुई मैराथन बैठक, पायलट-गहलोत के बीच की विवाद दूर करने की हुई कोशिश


Rajashthan Congress Meeting:कांग्रेस पार्टी अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गई है। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रहे कलह को शांत करने के लिए दिल्ली में मीटिंग  बुलाई थी। जिसके बाद टी एस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाकर वहां का मामला शांत किया। इसी तरह आज कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान कांग्रेस कमेटी की बैठक बुलाई जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित राजस्थान कांग्रेस के 30 बड़े नेता इस बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
बैठक में पायलट-गहलोत के विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया और आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने के बीच पिछले सालों से चले आ रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई। बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव की केशु वेणुगोपाल, सचिन पायलट, पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखविंदर रंधावा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कई अन्य कांग्रेसी नेता शामिल हुए है।
गहलोत ने मानी पायलट की मांग
बता दें कि पैर में चोट की वजह से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही इस बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक से एक दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि, राजस्थान सरकार भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में मौजूद 10 साल की सजा को बढ़ाकर आजीवन करने के लिए एक विधेयक लाएगी। बता दें कि, सचिन पायलट ने अपनी ‘जन संघर्ष यात्रा’ के दौरान इस बात की मांग की थी। जिसे अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मान लिया है। जिसके बाद अब लगता है कि दोनों के बीच विवाद धीरे-धीरे ठीक होता हुआ नजर आ रहा है।
दोनों नेता एक साथ चुनाव लड़ने का कर चुके हैं दावा
पिछले महीने कांग्रेस ने गहलोत और पायलट के साथ पार्टी अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मैराथन बैठक के बाद कहा था कि, दोनों नेता विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हैं और उनके बीच के मुद्दों पर समाधान आलाकमान करेगा।
­

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles

Sponsored Banner