Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Rahul Gandhi Tweet: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘भारत सरकार हमारे लोगों और जानवरों…’

Rahul Gandhi Tweet G20 Summit: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान लोगों को छुपाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘भारत सरकार हमारे लोगों और जानवरों को छुपा रही है। हमारे मेहमानों के सामने भारत की सच्चाई छुपाने की कोई जरूरत नहीं है।’गौरतलब है कि, राहुल गांधी समय इस समय दिल्ली में नहीं है। वह एक हफ्ते के यूरोप दौरे पर है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली के वसंत विहार की एक झुग्गी बस्ती कुली कैंप का एक वीडियो शेयर किया था। जिसे जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले छिपा दिया गया था।
कुत्तों को खाना नहीं दिया जा रहा है
इसके अलावा एक और वीडियो में कांग्रेस ने दावा किया था कि, दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय नेताओं के आगमन से पहले कई सड़कों से कुत्तों को बेरहमी से घसीटा गया और पिंजरे में डाल दिया गया। वीडियो में दावा किया गया कि, उन कुत्तों को भोजन और पानी नहीं दिया जा रहा था। इसके चलते वह अत्यधिक तनाव और भय का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में यह जरूरी है कि, हम ऐसे भयावक कृत्यों के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएं और इन बेजुबान पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करें।
‘यह मोदी स्टाइल का लोकतंत्र है’
इतना ही नहीं कांग्रेस से कई नेताओं ने G20 के लिए किए गए अरेंजमेंट में कई खामियां गिनाई। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि, सरकार ने द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को अमेरिकी राष्ट्रपति और पीएम मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी।उन्होंने बताया कि, राष्ट्रपति बाइडेन की टीम का कहना है कि, कई अनुरोधों के बावजूद भारत सरकार ने दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक के बाद मीडिया को बाइडेन और प्रधानमंत्री मोदी से सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी। राष्ट्रपति बाइडेन अब 11 सितंबर को वियतनाम में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देंगे। यह हैरान करने वाली बात नहीं है यह मोदी स्टाइल का लोकतंत्र है।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles