Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Prakash Raj Tweet: चंद्रयान-3 पर किए विवादित ट्वीट को लेकर एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ़ केस दर्ज, जानिए एक्टर ने क्या कहा था?


Complain against actor Prakash Raj: अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर से अपने बयान की वजह से मुश्किल में फंस गए हैं। एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले की पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल, चंद्रयान 3 मिशन पर किए गए ट्वीट को लेकर प्रकाश राज की काफी आलोचना हो रही है और इसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।


हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक चंद्रयान 3 मिशन पर किए गए ट्वीट को लेकर अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। हिंदू संगठनों के नेताओं ने उनके खिलाफ बागलकोट जिले के बहन्हट्टी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।


जानिए प्रकाश राज ने क्या कहा?
बता दे कि, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर ने रविवार को एक्स पर शर्ट और लुंगी पहने एक आदमी का कैरीकेचर शेयर किया था। जिसमें वह चाय डाल रहा था। इसके साथ एक्टर ने लिखा, “अभी चंद्रयान से पहला व्यू आया…. विक्रमलैंडर जस्ट आस्किंग।” वहीं प्रकाश राज को अपने इस ट्वीट के बाद से भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को प्रकाश राज द्वारा चंद्रयान-3 मिशन का मजाक उड़ाना रास नहीं आया और लोग चंद्रयान 3 मिशन को देश के गौरव से जुड़ा हुआ बताया।


विवाद बढ़ने पर दिया सफाई
वहीं सोशल मीडिया पर आक्रोश का सामना कर रहे हैं प्रकाश राज ने बाद में एक और ट्वीट कर क्लियर भी किया कि उनका कमेंट केवल जोक के तौर पर था। उन्होंने लिखा, “नफरत केवल नफरत देखती है…. मैं हमारे केरल चाय वाले का जश्न मनाते हुए आर्मस्ट्रांग के समय के एक चुटकुले का जिक्र कर रहा था।ट्रोल्स ने कौन सा चायवाला देखा? अगर आपको चुटकुला समझ नहीं आया तो…. बड़े हो जाओ जस्टआस्किंग।”


23 अगस्त को बनेगा रिकॉर्ड
बता दें कि, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार चंद्रयान-3 23 अगस्त को लगभग 6:04 पर उतरने के लिए तैयार है। संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश होगा। लेकिन भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का एकमात्र देश होगा।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles