UP Board Topper Prachi React on trolling: यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में टॉप करने वाली प्राची सोशल मीडिया ट्रोलर्स से परेशान हो गई है। प्राची ने बीबीसी हिंदी को दिए इंटरव्यू में अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि, ‘मेरे एक दो नंबर कम आते तो अच्छा रहता। जिससे मेरी चर्चा नहीं होती नाही मेरा मजाक उड़ाया जाता। बता दें कि यूपी बोर्ड में टॉप करने वाली प्राची के चेहरे पर उगे बाल को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग की गई। लोगों ने यह भी ख्याल नहीं रखा की वो टीनएजर है। अब उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया है।
पहले भी लोग उड़ाते थे मजाक
बीबीसी हिंदी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि,मुझे अपने चेहरे पर उगे लंबे बालों का अहसास पहली बार हाईस्कूल में हुआ। इसके अलावा भी चलते सड़क पर भी कई लोग मजाक उड़ाते थे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि, सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल होने के बाद एक तरफ़ लोग बधाई दे रहे थे वही दूसरी और लोग उनके चेहरे को लेकर मजाक उड़ा रहे थे। जिसे देखने के बाद दुख हुआ।
जानिए क्या है पूरा मामला?
बता दें कि पिछ्ले दिनों उत्तर प्रदेश के दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आया था। जिसमें प्राची पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसने बाद उन्हें चारों तरफ से लगातार बधाई मिलने लगा। इसी बीच किसी मीडिया हाउस ने प्राची का फ़ोटो के साथ ख़बर छापी। इसके बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न न्यूज चैनलों ने प्राची का फ़ोटो शेयर करते हुए ख़बर लिखा। इसके बाद से ही कुछ ट्रॉलर्स ने प्राची के चेहरे पर मौजूद बाल को लेकर उसका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की संख्या बढ़ गई। कई लोगों ने AI का सहारा लेकर उसके फ़ोटो के साथ छेड़ छाड़ करना शुरू कर दिया।