Actor Pankaj Tripathi father Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और मिर्जापुर फेम पंकज त्रिपाठी को लेकर एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक, एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया है। वे 98 वर्ष के थे। पिता की मौत की खबर जब पंकज त्रिपाठी को लगा तो उन्हें बेहद गहरा सदमा पहुंचा है और वे आनन-फानन में मुंबई से अपने गांव के लिए रवाना हो गए। बता दें कि, उनके पिता का निधन बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित पैतृक गांव में हुआ।
पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार ने एक्टर के पिता की मौत को लेकर ऑफीशियली स्टेटमेंट भी जारी कर दी है। स्टेटमेंट में कहा गया है, “भारी मन से यह कंफर्म करना पड़ रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे। उन्होंने 99 वर्ष का स्वस्थ जीवन जिया।उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी इस समय गोपालगंज से अपने गांव जा रहे हैं।
गांव में ही रहते थे माता-पिता
बता दे कि, पंकज त्रिपाठी के माता पिता बिहार के गोपालगंज स्थित बेलसंड गांव में ही रहते थे। जबकि पंकज अपने पत्नी और बेटी के साथ मुंबई में रहते थे। पंकज त्रिपाठी अपने पिता के काफी करीब थे। ऐसे में पिता का साया सिर से उठ जाने से एक्टर काफी गमगीन है। बता दें कि, त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज में करियर बनाने के लिए सपनों की नगरी मुंबई आए थे। उनके माता-पिता गांव में ही रह रहे थे।