Pakistan News: घोर आर्थिक संकट और महंगाई से घिरे पाकिस्तान से एक बार फिर बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान के कराची में राशनको लेकर शुक्रवार की शाम भगदड़ मच गई। भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं कई लोग घायल हैं। अनुमान है कि मृतकों की संख्या मैं अभी इजाफा हो सकता है।
घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची के नॉरिस चौरंगी में रंगाई कारखाने में हुई। जहां रमजान में गरीबों को फ्री का राशन वितरित किया जा रहा था। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस में दर्जन भर लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पर भगदड़ का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
मृतकों में सभी महिलाएं है शामिल
घटना के बाद से ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 8 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल है इसकी पुष्टि पाकिस्तानी पुलिस ने की है। इस मामले पर स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, राशन वितरण के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। जिसके बाद भगदड़ मच गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों में सभी महिलाएं शामिल हैं। जिनमें 3 लड़कियां भी शामिल हैं।
7 लोगों को किया गया गिरफ़्तार
जियो न्यूज के मुताबिक इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि, निशुल्क राशन की व्यवस्था के बारे में फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस व जिला प्रशासन को सूचना नहीं दी थी। राशन वितरण व जकात के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। फैक्ट्री प्रबंधक समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जांच पूरी होने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है पाकिस्तान
गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से पाकिस्तान भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। वहां पर खाने पीने की बुनियादी चीजें इतनी ज्यादा महंगी है कि लोग खरीद नहीं पा रहे हैं। वहां से आए दिन आटे से लेकर अन्य खाद्य पदार्थ की की लूट की खबर आती रहती है। लोग वहां फल सब्जी तक नहीं खरीद पा रहे हैं। रमजान के महीना होने के कारण वहां के लोगों को और ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।