Rule Change From 1St January 2023: आज से नए साल का आगाज हो गया है। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव होते हैं। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर होता है। नए साल के पहले दिन ही सरकार ने आम जनता को खुशखबरी दी है। नया साल के पहले दिन कमर्शियल गैस के दाम कम हुए हैं। इसके अलावा आज से कौन-कौन से नियम बदलने वाले हैं इसकी जानकारी होना जरूरी है।आपको इस रिर्पोट के जरिए उन बदलावों के बारे में बतलाते हैं।
सिम कार्ड के लिए नया नियम
1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने और रखने के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब सिम कार्ड काट खरीदने पर सिर्फ डिजिटल केवाईसी ही होगी। इससे पहले डॉक्यूमेंट का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाता था।
UPI के नियम में बदलाव
नए साल से नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया यानी एनपीसीआई नई पॉलिसी लागू कर रहा है। इसके तहत एक या उससे ज्यादा साल के इन एक्टिवेट यूपीआई आईडी को ब्लॉक कर दिया जाएगा।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे
आइओसीएल ने देश के लोगों को नए साल का तोहफा दिया है। 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत में 1 महीने में दूसरी बार गिरावट देखने को मिली है। वैसे गैस सिलेंडर की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। अगर इस पूरे महीने के हिसाब से कैलकुलेट करें तो कीमत 39 रुपए से लेकर 44 रुपए तक की गिरावट आई है।
म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट वाले को राहत
मार्केट रेगुलेटरी (सेबि) ने म्यूचुअल फंड और डीमैट खाता में नॉमिनेशन की आखिरी तारीख बढ़ती है। पहले नॉमिनी बताने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी। अब 6 महीने का समय और दे दिया गया है। अब नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 30 जून 2024 कर दी गई है।
Gmail अकाउंट होगा बंद
अगर आपको अपने जीमेल अकाउंट को एक-दो साल से इस्तेमाल नहीं किया है तो आपका गूगल का जीमेल अकाउंट बंद हो सकता है। गूगल का यह नियम सिर्फ पर्सनल अकाउंट पर होगा। यह नियम बिजनेस अकाउंट पर लागू नहीं होगा।
आईटीआर फाइल करने की आखिरी डेट खत्म
असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए आईटीआर फाइल करने की आखिरी डेट 31 दिसंबर को खत्म हो गई है। इसके बाद आपको इस साल के लिए आईटीआर दाखिल करने का मौका नहीं मिलेगा।
बैंक लॉकर के लिए नया नियम
आज बैंक के नए लॉकर एग्रिमेंट को साइन करने की डेडलाइन खत्म हो रही है। इसके बाद जब तक आप नया लॉकर एग्रिमेंट साइन नहीं करते हैं, तब तक आपको लॉकर ऑपरेट करने की सुविधा नहीं मिलेगी।
गाडियां होंगी महंगी
आज यानी 1 जनवरी से मारुति सुजुकी, महिंद्रा और ऑडी जैसी कई कंपनियों की कारें महंगी हो रही हैं। गाड़ियों की कीमत में 2-3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।