Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Manish Kashyap News: ‘बिहार में कंस की सरकार है’, जेल से निकलते ही बिहार सरकार पर बरसे मनीष कश्यप

Manish Kashyap Released: बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद जेल से रिहा हो गए हैं। मनीष कश्यप पटना के बेऊर जेल में बंद थे। मनीष कश्यप के रिहाई से पहले बेऊर जेल के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। समर्थकों ने जेल से निकलते ही मनीष कश्यप को फूल मालाओं से लाद दिया। साथ ही मनीष कश्यप जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं मनीष कश्यप ने भी जेल से बाहर निकलते ही बिहार सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि मनीष कश्यप पर बिहार के मजदूरों के साथ तमिलनाडु में मार पीट का फर्जी वीडियो चलाने का आरोप लगा था। इसी केस में उन्हें गिरफ्तार कर तमिलनाडु के जेल में भेज दिया गया था।


‘बिहार में कंस की सरकार है’
मनीष कश्यप ने जेल से रिहा होने के बाद मीडिया से बात करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा। मनीष कश्यप ने कहा कि,  बिहार में कंस की सरकार चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, मैं बिहार सरकार से नहीं डरता। मैंने किसी का मर्डर नहीं किया है। साथ ही उन्होंने मीडिया का भी धन्यवाद किया। कहा कि पहले मेरे बारे में गलत ख़बर चलाई गईं। बाद में जब सच्चाई का पता चला तो सभी मीडिया बंधुओं ने साथ दिया। उन्होंने कहा कि अब वह बिहार को बदलने के लिए काम करेंगे। बिहार के युवा इसे बदल के रहेंगे।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles