Khalistani Amritpal Singh to Contest Loksabha Election: खालिस्तानी समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोड़ो पर है। उसके वकील ने सबसे पहले लोकसभा चुनाव लड़ने की जानकारी दी थी। जिसके बाद से ही लोग कयास लगा रहे थे की वो चुनावी मैदान में उतरने वाला है। बता दें कि अमृत पाल सिंह फिलहाल असम के जेल में बंद है। अब उसके चुनाव लड़ने की चर्चा पर मुहर लग गई है। अमृतपाल सिंह की मां ने चुनाव लड़ने के कयास पर मुहर लगा दी है।
इस पार्टी से लड़ेगा चुनाव
मीडिया से बात करते हुए उनकी मां बलविंदर कौर ने कहा, ”अमृतपाल सिंह पर चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा था और अब वह खडूर साहिब लोकसभा से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं। यह चुनाव वह किसी पार्टी के मंच पर नहीं लड़ेंगे। अमृतपाल सिंह पंजाब के मुद्दों को अच्छी तरह से जानते हैं और यह चुनाव उन्हीं मुद्दों पर लड़ा जाएगा।”