Home राजनीति Loksabha Election: ‘कांग्रेस ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया’, पीएम मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला

Loksabha Election: ‘कांग्रेस ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया’, पीएम मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला

0
Loksabha Election: ‘कांग्रेस ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया’, पीएम मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला

PM Modi on Congress: लोकसभा चुनाव के दो चरण खत्म होने के बाद तीसरे चरण की लड़ाई अब तेज होती जा रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक सभी दलों के नेता प्रचार कर रहे हैं और अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बागलकोट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है।इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है। 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प और आत्मनिर्भर भारत की सिद्धी का चुनाव है।

‘अब कांग्रेस संविधान बदलकर…’

वहीं उन्होंने महाराष्ट्र के सतारा में कहा कि, हमने OBC कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया लेकिन कांग्रेस के इरादे हमने कर्नाटक में देखे हैं… भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की मनाही करता है… लेकिन उन्होंने रातों-रात सभी मुसलमानों को OBC घोषित कर दिया, एक फतवा निकाल दिया और रातों-रात OBC के हक के 27% आरक्षण में डाका डाला और अधिकतम उन्हीं को दे दिया। अब कांग्रेस संविधान बदलकर यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है।”

‘INDI गठबंधन वाले बहुत बौखला गए हैं’

वहीं महाराष्ट्र के सोलापुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस और INDI गठबंधन वाले बहुत बौखला गए हैं इसलिए वे लगातार झूठ फैला रहे हैं कि हम संविधान बदल देंगे और आक्षरण खत्म कर देंगे। मैं पहले कह चुका हूं कि अगर खुद बाबा साहब चाहे तो भी वह संविधान और आरक्षण खत्म नहीं कर सकते। तो मोदी का तो सवाल ही नहीं उठता।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here