Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Loksabha Election 2024: यूपी, बंगाल, झारखंड और दिल्ली की इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, I.N.D.I.A गठबंधन में हलचल

Loksabha Election 2024 Congress Seat: अब लोकसभा चुनाव में 4 से 5 महीने बचे हुए हैं। इसी को देखते हुए देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों चुनावी तैयारी में जोर-जोर से लग गई है। तीसरी बार मोदी सरकार बनने से रोकने के लिए इस बार विपक्षी दलों ने INDIA गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन को लीड कर रही कांग्रेस और तमाम क्षेत्रीय दलों के बीच सीटों को लेकर तालमेल के लिए बातचीत जारी है। वहीं अब खबर आ रही है कि कांग्रेस पार्टी ने बिहार, यूपी, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र के लिए अपनी सीट फाइनल कर दी है। और अपने सहयोगी दलों को बता भी दिया है कि वह इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।


यूपी में 11 सीटों पर दावा
कांग्रेस इंडिया गठबंधन में अपने सहयोगी दलों से उत्तर प्रदेश के कुल 80 सीटों में से 11 सीटें मांगी है। यह 11 सीट रायबरेली, झांसी, अमेठी, फैजाबाद, लखीमपुर, सहारनपुर, महाराजगंज, धारूहरा वाराणसी, प्रतापगढ़ और लखनऊ है। बता दें कि, वाराणसी से पीएम मोदी और लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सांसद है। वहीं बीते लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली सीट पर चुनाव में जीत मिली थी। इस सीट से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद चुनी गई थी।


बंगाल में इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
वहीं पश्चिम बंगाल के लिए भी कांग्रेस ने अपनी सीट फाइनल कर ली है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने राज्य में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। इसके बावजूद कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है। यह सीट हैं, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, बहरामपुर, जंगीपुर, रायगंज और बशीरहाट। खास बात यह है कि, जंगीपुर से प्रणब मुखर्जी चुनाव लड़ते थे तो वहीं बहरामपुर से अधीरंजन चौधरी सांसद हैं।


दिल्ली और झारखंड की इन सीटों पर भी ठोका दावा
कांग्रेस ने इंडिया में शामिल अपने सहयोगी दलों से झारखंड की हजारीबाग, रांची, धनबाद, खूंटी, जमशेदपुर, सतारा, पलामू सिंहभूमि और लोहरदगा सिटी मांगी है। दूसरी और खबर है कि चतरा और पलामू सीट आरजेडी भी चाहती है। वहीं राजधानी की पूर्वी दिल्ली सीट, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली सीट पर भी कांग्रेस ने दावा ठोका है। बता दें कि, दिल्ली से 7 और झारखंड से कुल 14 लोकसभा सीटें आती है।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles